asd पानीपत में लिव-इन पार्टनर से झगड़े के बाद नहर में कूदी ब्लॉगर की मिली लाश – tazzakhabar.com
Date: 27/03/2025, Time:

पानीपत में लिव-इन पार्टनर से झगड़े के बाद नहर में कूदी ब्लॉगर की मिली लाश

0

पानीपत 08 फरवरी। हरियाणा के पानीपत में नहर में कूदी दिल्ली की ब्लॉगर श्रुतिका (25) का शव देर रात सोनीपत के खुबडू झाल में मिला। वह 5 फरवरी को पानीपत के जट्ट रोड स्थित एक होटल में अपने लिव-इन पार्टनर से मिलने आई थी। झगड़े के बाद नहर में कूद गई। युवक ने पुलिस को सफाई दी है कि वह उसे बचाने के लिए नहर में कूदा था, लेकिन बचा नहीं पाया। दोनों 7 महीने से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

ब्लॉगर के परिजनों के मुताबिक, दोनों दिसंबर में शादी करने वाले थे। युवक पहले से शादीशुदा है। वह श्रुतिका से कहता था कि अपनी पत्नी को तलाक दे देगा। मां की शिकायत पर पानीपत पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बता दें कि लड़की बुधवार 5 फरवरी की रात को पानीपत के जट्ट रोड स्थित एक होटल में अपने लिव-इन पार्टनर से मिलने आई थी। उसके पार्टनर ने पुलिस को सफाई दी है कि वह उसे बचाने के लिए नहर में कूदा था। वे दोनों सात महीने से दिल्ली में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

मॉडल टाउन थाने में दर्ज शिकायत में दिल्ली निवासी शालिनी ने बताया कि बेटी श्रुतिका 6-7 महीने से मोर माजरा के संजीत मान के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। दोनों शादी करना चाहते थे। 5 फरवरी को श्रुतिका यह कहकर घर से निकली थी कि वह संजीत से मिलने जा रही है। उस रात करीब 11 बजे श्रुतिका ने मोबाइल पर अपने परिजनों से चैटिंग की। जिसमें उसने लिखा कि संजीत के साथ दो और लड़के हैं। संजीत से कहासुनी हो गई है। संजीत ने उसकी दी हुई अंगूठी बेच दी है। 6 फरवरी को जब श्रुतिका ने उस नंबर पर कॉल किया जिस पर उसने खाना मंगवाया था तो वह एक होटल से कनेक्ट हुआ। जहां एक व्यक्ति ने बताया कि आपकी बेटी नहर में कूद गई है। उसके बाद परिजनों ने पुलिस से भी जानकारी ली।

मां शालिनी ने आरोप लगाया है कि संजीत बेटी श्रुतिका को मानसिक रूप से परेशान करता था।संजीत से तंग आकर श्रुतिका नहर में कूदने निकल गई थी। होटल स्टाफ ने उसे रोका। तभी संजीत भी मौके पर आ गया। बाद में जब दोनों नहर में गिरे तो संजीत बाहर आ गया और श्रुतिका बाहर नहीं आ सकी।

जांच अधिकारी SI विकास ने बताया है कि परिजनों के बयानों के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला अपने लिवइन पार्टनर से झगड़ा करने के बाद नहर की ओर कूदने के लिए दौड़ी थी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680