asd मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या के 11 दिन बाद हरियाणा में मिला शव

मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या के 11 दिन बाद हरियाणा में मिला शव

0

गुरुग्राम 13 जनवरी। गुरुग्राम में 2 जनवरी को हुई मॉडल और गैंगस्टर संदीप गाडोली की गर्लफ्रेंड दिव्या पाहुजा की हत्या के 11 दिन बाद उसका शव हरियाणा के फतेहाबाद से मिला है।
गैंगस्टर संदीप गाडौली की प्रेमिका रही दिव्या पाहुजा का शव 11 दिन बाद शनिवार सुबह साढ़े दस बजे पटियाला से 90 किलोमीटर दूर फतेहाबाद के टोहाना की भाखड़ा नहर से बरामद हुआ है।

दिव्या के शव की पहचान उसके टैटू से हुई है। उसके दाहिने कंधे पर एक टैटू बना था। टोहाना से बरामद शव के कंधे पर भी वो टैटू था जिसे देखकर दिव्या की बहन नैना ने शव की पहचान कर ली। हालांकि जब पहली बार नैना ने शव देखा उसे सदमे सा लगा और वह बिलख-बिलख कर रो पड़ी। 11 दिन से पानी में होने के चलते लाश पूरी तरह फूल गई है। उसका शव ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे को प्लास्टिक की बॉडी हो।

दिव्या का शव बीएमडब्ल्यू कार से लेकर फरार होने वाले बलराज गिल की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में इसका सुराग मिला था। शव की पहचान के लिए परिवार को फतेहाबाद बुलाया गया है। गुरुग्राम के एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने दिव्या का शव मिलने की पुष्टि की है।

दो जनवरी की शाम पांच बजे गुरुग्राम के होटल सिटी प्वाइंट में अभिजीत ने दिव्या की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद अभिजीत ने शव को ठिकाने लगाने के लिए अपने साथी बलराज गिल और रवि बांगा को बुलाया था।
बलराज गिल मोहाली और रवि बंगा हिसार के मॉडल टाउन का रहने वाला है। बलराज गिल कई सालों से अभिजीत के साथ ही उसके दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन स्थित घर में रहता था।
दो जनवरी की रात दिव्या के शव को बीएमडब्ल्यू कार में लेकर फरार हुए बलराज गिल और रवि बांगा ने दिव्या के शव को पटियाला के पास भाखड़ा नहर में फेंक दिया था। इसके बाद कार को पटियाला बस स्टैंड पर खड़ी कर दोनों वहां से फरार हो गए थे।
पुलिस ने अब हत्या के मुख्य आरोपी और दिव्या के बॉयफ्रेंड अभिजीत के एक और साथी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दो दिन पहले ही लाश को ठिकाने लगाने वाले बलराज गिल को गिरफ्तार किया था.

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680