asd होटल के कमरे में मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, फंदे से लटका हुआ था युवक बेड पर पड़ी थी युवती की लाश

होटल के कमरे में मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, फंदे से लटका हुआ था युवक बेड पर पड़ी थी युवती की लाश

0

संभल 21 जून। उत्तर प्रदेश के संभल में हसनपुर मार्ग पर फत्तेहउल्ला सराय में स्थित एआर होटल के कमरे में गत देर रात को एक युवक और युवती के शव मिले। युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला था और युवती का शव बेड पर पड़ा मिला था। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि युवती की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई और शिवम ने फंदे पर लटक कर जान दी है। हादसे की जानकारी होने पर घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गया। मामले की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

बता दें कि संभल कोतवाली क्षेत्र के संभल-हसनपुर मार्ग पर फत्तेहउल्ला सराय में स्थित एआर होटल में यह घटना हुई। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात संभल कोतवाली क्षेत्र के एक होटल के कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी की होटल के कमरे में एक युवक और एक युवती संदिग्ध अवस्था में मृत पड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि शिवम (22) ने पंखे से फांसी लगा ली, जबकि स्वीटी (23) की मृत्यु कुछ जहरीली चीज खाने की वजह से हुई।

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है। लड़की संभल के हयात नगर थाना क्षेत्र की थी, जबकि लड़का दिल्ली का रहने वाला था। वहीं, होटल के मैनेजर अमित ने बताया कि गुरुवार की सुबह युवक और युवती ने कमरा लिया था। दोनों ने अपनी आईडी भी जमा कराई थी। दोनों को रात को 11ः15 बजे कमरा खाली करना था। मैनेजर ने बताया कि रात को करीब पौने दस बजे वह दोनों से यह पूछने गया था कि वो कब तक कमरा खाली कर देंगे। बेल बजाने और आवाज लगाने पर दरवाजा नहीं खुला तो उसने सीढ़ी लगाकर अंदर झांका तो युवती का शव बेड पर पड़ा हुआ था और युवक शव फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680