asd हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 12 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 12 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

0

हरदा 06 फरवरी। हरदा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इससे आसपास के 60 से ज्यादा घरों में आग लग गई। 12 लोगों की मौत हो गई। 100 से अधिक लोग घायल हैं। फैक्ट्री के आसपास सड़क पर कुछ शव पड़े हुए दिख रहे हैं। 25 से अधिक घायलों को हरदा जिला अस्पताल ले जाया गया है। प्रशासन ने 100 से ज्यादा घर खाली करवा दिए हैं। धमाके की चपेट में आने से कई राहगीर वाहन समेत दूर उछल गए। फैक्ट्री में रुक-रुककर धमाके हो रहे हैं।

मध्य प्रदेश के हरदा में फैक्ट्री मगरधा रोड पर बैरागढ़ गांव में है। बैरागढ़ रेहटा नामक जगह पर स्थित पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह आग लग गई। इसके बाद भयानक विस्फोट होने लगे। ब्लास्ट इतने तेज थे कि आसपास की इमारतों को भी उन्होंने हिला दिया। कुछ इमारतों के गिरने की सूचना है। आग ने आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। ब्लास्ट इतने भीषण थे कि पास में ही स्थित एक गोशाला को भी नुकसान पहुंचा है। वहां के एक कर्मचारी ने बताया कि खिड़कियों के कांच टूट गए।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। फायर ब्रिगेड भी आग बुझाने के लिए पहुंच गई। ब्लास्ट होने का सिलसिला थम नहीं रहा, जिससे राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित हो रहे हैं। एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग लगने के समय 30 से अधिक मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे।

आसपास के जिले की भी फायर बिग्रेड को भी बुलाया गया है। फायर बिग्रेड ने नर्मदापुरम, भोपाल, बैतूल, सीहोर से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया है। फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन ब्लास्ट की वजह से आग फैल गई। इससे उन्हें भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हरदा की घटना का संज्ञान लेते हुए मंत्री उदय प्रताप सिंह, एसीएस अजीत केसरी, डीजी होम गार्ड अरविंद कुमार को हेलीकॉप्टर से हरदा जाने के निर्देश दिए हैं। भोपाल और इंदौर के मेडिकल कॉलेजों के साथ-साथ एम्स भोपाल में बर्न यूनिट को आवश्यक तैयारी करने को कहा है। साथ ही इंदौर और भोपाल से फायर ब्रिगेड की दमकलों को भेजा जा रहा है। राहत कार्यों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680