asd दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 29 उम्मीदवारों की पहली सूची

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 29 उम्मीदवारों की पहली सूची

0

नई दिल्ली 04 जनवरी।  दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को पहली लिस्ट जारी कर दी। इसमें 29 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। नई दिल्ली सीट से केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को उतारा गया है। वहीं कालकाजी सीट से सीएम आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी को टिकट दिया गया है।

बता दें, बीजेपी की पहली सूची का लंबे समय से इंतजार था। आम आदमी पार्टी ने पहले ही सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दिया था। वहीं कांग्रेस अब तक तीन लिस्ट जारी कर चुकी है जिसमें 48 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस ने संदीप दीक्षित और बीजेपी ने प्रवेश वर्मा को जबकि कालकाजी सीट पर सीएम आतिशी के खिलाफ कांग्रेस ने अलका लांबा और बीजेपी ने रमेश बिधूड़ी को उतारा है।

29 उम्मीदवारों की सूची में बीजेपी ने आदर्श नगर सीट से राज कुमार भाटिया, बादली सीट से दीपक चौधरी, नई दिल्ली सीट से प्रवेश वर्मा, कालकाजी सीट से रमेश बिधूड़ी, बिजवासन सीट से कैलाश गहलोत, मालवीय नगर सीट से सतीश उपाध्याय, गांधीनगर सीट से अरविन्दर सिंह लवली, मंगोलपुरी सीट से राजकुमार चौहान, रोहिणी सीट से विजेंद्र गुप्ता, करोल बाग सीट से दुष्यंत गौतम, राजौरी गार्डन सीट से मनजिंदर सिंह सिरसा, जनकपुरी सीट से आशीष सूद को टिकट दिया है.

इसके अलावा, आदर्श नगर से राजुमार भाटिया, रिठाला से कुलवंत राणा, नांगलोई डाट से मनोज शौकीन, मंगोलपुरी (अजा) से राजकुमार चौहान, शालीमार बाग से रेखा गुप्ता, मॉडल टाउन से अशोक गोयल, पटेल नगर से राजकुमार आनंद, जंगपुरा से सरदार तरविंदर सिंह मारवाह, आरके पुरम से अनिल शर्मा, महरौली से गजेंद्र यादव, छतरपुर से करतार सिंह तंवर, अंबेडकर नगर से खुशीराम चुनार, बदरपुर से नारायण दत्त शर्मा, पटपड़गंज सीट से रवींद्र सिंह नेगी, विश्वास नगर से ओम प्रकाश शर्मा, कृष्णा नगर से अनिल गोयल, सीमापुरी (अजा) से कुमारी रिंकू, रोहतास नगर से जितेंद्र महाजन और घोंडा से अजय महावर को टिकट मिला है.

बीजेपी ने 29 सीटों पर जिन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है, उनमें से दो महिलाएं हैं. शालीमार बाग से रेखा गुप्ता तो सीमापुरी एससी सीट से कुमारी रिंकू को कैंडिडेट बनाया गया है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट जारी, अरविंद केजरीवाल को ये नेता देंगे चुनौती
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट जारी, अरविंद केजरीवाल को ये नेता देंगे चुनौती
Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680