asd भाजपा विधायक की गुंडागर्दी, थाने में घुसकर शिवसेना नेता को मारी गोली – tazzakhabar.com
Date: 13/03/2025, Time:

भाजपा विधायक की गुंडागर्दी, थाने में घुसकर शिवसेना नेता को मारी गोली

0

ठाणे 03 फरवरी। महाराष्ट्र स भाजपा के एक विधायक ने थाने में घुसकर शिवसेना नेता और उसके एक समर्थक को गोली मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और तुरंत भाजपा नेता को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि पिछले काफी दिनों से जमीन को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

यह घटना उल्हासनगर में स्थित हिल लाइन पुलिस स्टेशन के अंदर घटी है। भाजपा के विधायक गणपत गायकवाड़ और शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ जमीन विवाद को लेकर थाने पहुंचे। इस दौरान महेश गायकवाड़ के साथ उनका एक समर्थक राहुल पाटिल भी था। एक सीनियर पुलिस कर्मी के केबिन में दोनों के बीच वार्ता चल रही थी। इस दौरान विवाद और बढ़ गया।

इस पर भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने पुलिस के सामने ही शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ और उसके समर्थक पर फायरिंग कर दी। विधायक ने 4 गोलियां चलाईं, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस पर पूरे थाने में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने घायल महेश गायकवाड़ और राहुल पाटिल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को ठाणे के जुपिटर अस्पताल में रेफर कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ को पकड़ लिया है।

इस मामले को लेकर डीसीपी सुधाकर पठारे ने कहा कि किसी बात को लेकर गणपत गायकवाड़ और महेश गायकवाड़ के बीच मतभेद हो गया और वे शिकायत करने के लिए पुलिस स्टेशन आए थे। थाने में बातचीत के दौरान गणपत गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ और उनके समर्थक पर गोली चला दी, जिससे दोनों घायल हो गए।

वहीं उल्हासनगर फायरिंग की घटना पर शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने सवाल खड़े किए. उन्होंने बताया कि यह फायरिंग पुलिस स्टेशन के अंदर हुई है, जिसने गोली चलाई वह बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ थे, जिस पर गोली चली वह शिवसेना (शिंदे) गुट के नेता महेश गायकवाड़ है. महाराष्ट्र को जंगलराज बनाया जा रहा है.

आनंद दुबे ने कहा कि कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक विधायक जिसे लाखों लोगों के कल्याण के लिए काम करने की जरूरत है, वह लोगों को गोली मार रहा है. 3-इंजन सरकार में, दो दलों के नेता लड़ रहे हैं और एक-दूसरे को मारने की कोशिश कर रहे हैं. एक प्रकार से देखा जाए तो दोनों इंजन फेल हो रहे हैं. हमारा राज्य किस दिशा में बढ़ रहा है. क्या ये जंगलराज समान नहीं है?

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680