asd यूपी एमएलसी उपचुनाव के ल‍िए भाजपा ने दारा सिंह चौहान बनाया प्रत्‍याशी – tazzakhabar.com
Date: 14/03/2025, Time:

यूपी एमएलसी उपचुनाव के ल‍िए भाजपा ने दारा सिंह चौहान बनाया प्रत्‍याशी

0

लखनऊ 16 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दारा सिंह चौहान को विधान परिषद सीट उपचुनाव के लिए उम्‍मीदवार बनाया है। यह सीट प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर अब उपचुनाव होना है। दारा स‍िंह चौहान ने सपा का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था। वह घोसी उपचुनाव में हार गए थे। बीजेपी ने अब उन्‍हें विधान परिषद उपचुनाव के ल‍िए उम्‍मीदवार बनाया है। स‍िंह का एमएलसी बनना तय माना जा रहा है।

बता दें, डॉ. दिनेश शर्मा के इस्तीफा देने से रिक्त हुई विधान परिषद की सीट पर उप चुनाव अब 30 जनवरी को होगा। पहले मतदान 29 जनवरी को होना था। 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कारण सार्वजनिक अवकाश की घोषणा के बाद निर्वाचन आयोग ने सोमवार को संशोधित चुनाव कार्यक्रम जारी क‍िया था। अब नाम वापसी 22 जनवरी के बजाय 23 जनवरी को होगी। डॉ. शर्मा की एमएलसी सीट का कार्यकाल 30 जनवरी 2027 तक है।

सूत्रों के अनुसार उत्तरप्रदेश में योगी सरकार के कैबिनेट का विस्तार होना है. बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी से अलग होकर भारतीय जनता पार्टी का हाथ थामने वाले दारा सिंह चौहान उत्तरप्रदेश की सरकार में मंत्री बन सकते हैं.

योगी सरकार के पहले कार्यकाल में दारा सिंह वन मंत्री थे. लेकिन 2022 में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी और सपा में शामिल हुए थे. लेकिन, 2023 में दारा सिंह ने घर वापसी करते हुए फिर से बीजेपी का दामन थाम लिया था. पिछड़ा वर्ग समाज (नोनिया जाति) से आने वाले दारा सिंह चौहान मऊ और आजमगढ़ में अपने समाज में पैठ रखते हैं.

बताते चले कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सोमवार को विधान परिषद की रिक्त सीट के उपचुनाव का संशोधित कार्यक्रम जारी क‍िया था। इस उपचुनाव के लिए अधिसूचना 11 जनवरी को जारी हो चुकी है। नामांकन की अंतिम तिथि 18 जनवरी है। 19 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 23 जनवरी को नाम वापस लेने का अंतिम दिन है। मतदान 30 जनवरी को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा। इसी दिन शाम को पांच बजे से मतगणना होगी।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680