asd अंदरूनी झगड़ों के दलदल में फंसती जा रही भाजपा: अखिलेश यादव

अंदरूनी झगड़ों के दलदल में फंसती जा रही भाजपा: अखिलेश यादव

0

लखनऊ 17 जुलाई। उत्तर प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी संगठन के बीच लगातार चल रही खींचतान को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि प्रदेश में भाजपा की कुर्सी की लड़ाई की गर्मी में शासन प्रशासन ठंडे बस्ते में चला गया है. उन्होंने कहा कि भाजपा दूसरे दलों में तोड़फोड़ के लिए जानी जाती है लेकिन, अब पार्टी अपने अंदरूनी झगड़ों के दलदल में धंसती जा रही है.

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आगे कहा कि भाजपा अपने झगड़े में फंसी है और जनता के बारे के सोचने वाला भाजपा में कोई नहीं है. साथ ही उन्होंने नहीं चाहिए भाजपा का हैशटैग दिया है.
अखिलेश यादव ने लिखा है कि भाजपा की कुर्सी की लड़ाई की गर्मी में, उप्र में शासन-प्रशासन ठंडे बस्ते में चला गया है. तोड़फोड़ की राजनीति का जो काम भाजपा दूसरे दलों में करती थी, अब वही काम वो अपने दल के अंदर कर रही है, इसीलिए भाजपा अंदरूनी झगड़ों के दलदल में धंसती जा रही है. जनता के बारे में सोचने वाला भाजपा में कोई नहीं है.

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित होने के बाद से ही उत्तर प्रदेश भाजपा में सरकार के खिलाफ विरोधी सुर उठने लगे हैं. यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तो महत्वपूर्ण कैबिनेट और समीक्षा बैठकों से ही गायब रहे. विधायक रमेश चंद्र मिश्र और पार्टी के वरिष्ठ नेता मोती सिंह भी सरकार के खिलाफ बयान दे चुके हैं. केशव मौर्य तो यहां तक कह चुके हैं कि संगठन हमेशा बड़ा होता है, सरकार नहीं.
ऐसे बयानों के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को दिल्ली बात करने के लिए बुलाया था. अब वहां पर यूपी में भाजपा में चल रहे घमासान को शांत करने के लिए मंथन चल रहा है. हालांकि केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से हिदायत दी गई है कि कोई भी नेता सार्वजानिक मंच से कोई भी बयान नहीं देगा. लेकिन विपक्ष अब इस मुद्दे को तूल देने में जुटा है.

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680