अमरोहा 13 दिसंबर। भाजपा ने 6 मुस्लिम नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। हाल ही में भाजपा नेता ताबिश असगर पर लव जिहाद करने का आरोप लगा था। नोएडा में हिन्दू लड़की से विशाल बनकर शादी की थी। जिसके बाद भाजपा ने पार्टी की छवि धूमिल करने का आरोप लगाकर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
बता दें कि अमरोहा जिले में भाजपा नेता ही लव जिहाद का परचम लहराता दिखाई दिया था। दरअसल, यहां पर एक भारतीय जनता पार्टी का मुस्लिम नेता नाम बदलकर एक हिंदू लड़की से शादी कर लिया। जब लड़की के सामने उसके पति की असलियत सामने आई तो वह लड़की का धर्म परिवर्तन कराने के लिए दबाव बनाने लगा। आरोप है कि लड़की के गर्भवती होने के बाद जबरन गर्भपात भी कराया और उसे पहाड़ से धक्का देकर जान से मारने की कोशिश भी की।
आरोपी मुस्लिम भाजपा नेता ताबिश अल्पसंख्यक मोर्चा का सदस्य है। पूर्व जिला संयोजक और नामित सभासद भी रह चुका है। फिलहाल लड़की की शिकायत पर नोएडा पुलिस ने भाजपा नेता ताबिश असरार को 4 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन इसका खुलासा पुलिस ने रविवार शाम को किया।
हालांकि मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी ताबिश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन शुक्रवार सुबह भाजपा के अमरोहा जिलाध्यक्ष उदय गिरी गोस्वामी ने ताबिश असगर सहित नौगावां विधानसभा के छह मुस्लिम नेता को पार्टी से निष्कासित कर दिया।
लेटर में कहा है कि निम्नलिखित आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। यदि किसी धोखाधड़ी से यह लोग पार्टी के सदस्य बन गए हो तो पार्टी से इन लोगों को निष्कासित किया जाता है।
इन लोगों को पार्टी ने निकाला
1. ताबिश असगर पुत्र अख्तर हसनैन परवेज निवासी मौहल्ला गुल्हा तालाब, नौगावां सादात
2. अली रज़ा बब्लू पुत्र तुराब अली पिंडवा निवासी मोहल्ला बड़ी ईमली नौगावां सादात
3. वसीम परवेज पुत्र अख्तर हसनैन परवेज़ निवासी मोहल्ला गुल्हा तालाब नौगावां सादात
4. गुलाम अस्करी भुट्टू पुत्र अफ़सर हुसैन निवासी मोहल्ला बंगला नौगावां सादात
5. निसार हैदर पुत्र नवाब असगर निवासी मोहल्ला गुल्हा तालाब नौगावां सादात
6. काशीफ रौनी पुत्र नईम अख़्तर निवासी मोहल्ला गुल्हा तालाब नौगावां सादात