asd गूगल फॉर इंडिया 2024 में हुए बड़े ऐलान, गूगल पे से ले पाएंगे 50 लाख तक गोल्ड लोन, थर्ड पार्टी एप्स को ब्लॉक करेगा गूगल प्ले – tazzakhabar.com
Date: 13/03/2025, Time:

गूगल फॉर इंडिया 2024 में हुए बड़े ऐलान, गूगल पे से ले पाएंगे 50 लाख तक गोल्ड लोन, थर्ड पार्टी एप्स को ब्लॉक करेगा गूगल प्ले

0

नई दिल्ली 03 अक्टूबर। गूगल के गूगल फॉर इवेंट 2024 आज भारत में आयोजन हुआ। यह गूगल का 10वां गूगल फॉर इंडिया इवेंट था और गूगल के भारत में 20 साल पूरे हो गए हैं। गूगल ने आज के अपने इवेंट में कई बड़ी घोषणाएं की हैं जिनमें गूगल पे एप से लोन, जेमिनी लाइव के साथ हिंदी का सपोर्ट आदि शामिल हैं। गूगल ने एक और बड़ी घोषणा की है जो कि यूजर्स के लिए बहुत ही काम की है।

थर्ड पार्टी एप्स को ब्लॉक करेगा गूगल प्ले
आपको मालूम ही है कि गूगल प्ले-स्टोर में एक प्रोटेक्शन फीचर मिलता है जो कि फोन में मौजूद सभी एप्स को स्कैन करके मैलवेयर या संदिग्ध एप्स का पता लगाता है। अब गूगल ने इस फीचर को अपग्रेड किया है। अब गूगल प्ले प्रोटेक्ट फीचर आपके फोन में मौजूद एपीके फाइल को अपने आप ब्लॉक करेगा। ना इंस्टॉल करने देगा और ना ही एप को कोई एक्सेस मिलेगा। बहुत ही आसान शब्दों में कहा जाए तो अब आईफोन की तरह एंड्रॉयड फोन में भी एपीके फाइल या थर्ड पार्टी एफ्स को इंस्टॉल करना असंभव होगा।

गूगल पे ऐप की 50 लाख रुपये तक गोल्ड लोन स्कीम
गूगल पे ऐप की ओर से एक नई गोल्ड लोन स्कीम शुरू की गई है। इस स्कीम की मदद से बिना किसी सिविल रिपोर्ट और बाकी दस्तावेज के आप 50 लाख रुपये तक का लोन घर बैठे ऑनलाइन हासिल कर सकते हैं। गूगल पे ऐप की ओर से मुथूट फाइनेंस के साथ मिलकर एर नई स्कीम को पेश किया गया है। यह स्कीम 5 लाख रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक का लोन ऑफर करती है।

गूगल गोल्ड लोन सुविधा को जल्द भारत में शुरू किया जाएगा। इस सर्विल का ऐलान गगूल इंडिया इवेंट 2024 में किया गया है। रिपोर्ट की मानें, तो भारतीय घरों में दुनिया के कुल सोने का 11 फीसद हिस्सा मौजूद है। ऐसे में यह सोना आपके काम आ सकता है। गोल्ड लोन स्कीम में किसी भी दस्तावेज की जरूरत नहीं होगी। इसमें आपके सोने की कीमत का आंका जाएगा। इसके बाद आपको तत्काल प्रभाव से लोन दे दिया जाएगा।

Gemini AI
Gemini, Google का सबसे पावरफुल AI मॉडल है जो अब हिंदी सहित 8 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा। यह कदम भारत की भाषाई विविधता को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

गूगल ने अपने DigiKavach अभियान के तहत यूजर्स के 13,000 करोड़ रुपये बचाए हैं जो कि स्कैम में जाने वाले थे। इसके स्कैम को लेकर साल 2023 में 4.1 करोड़ चेतावनी जारी की गई है। गूगल ने आज के इवेंट में यह भी बताया कि गूगल मैप्स पर दिए जाने वाले फर्जी रिव्यूज डिलीट किए जा रहे हैं और लोग भी फर्जी रिव्यू को लेकर रिपोर्ट कर सकते हैं।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680