asd दिल्ली के बजट में बड़े ऐलान, 9 हजार करोड़ से साफ होगी यमुना, महिला समृद्धि को 5100 करोड़

दिल्ली के बजट में बड़े ऐलान, 9 हजार करोड़ से साफ होगी यमुना, महिला समृद्धि को 5100 करोड़

0

नई दिल्ली 25 मार्च। दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली का बजट पेश किया है। 2025-26 के लिए एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है। यमुना की सफाई के लिए 9 हज़ार करोड़ का आवंटन किया गया है। पानी की चोरी रोकने और माफिया पर लगाम लगाने के लिए हर टैंकर पर जीपीएस सिस्टम इंस्टॉल किया जाएगा। जीपीएस एक कमांड सेंटर से कनेक्ट होगा। जीपीएस लगाने के लिए 10 करोड़ रुपये का फंड अलग से रखा गया है। जीपीएस को लोग अपने मोबाइल से भी कनेक्ट कर सकेंगे, इससे टैंकर की मॉनिटरिंग की जा सकेगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को महिला समृद्धि योजना से लेकर आयुष्मान योजना तक कई योजनाओं के लिए बजट प्रस्तावित किया है।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि स्वच्छ यमुना का अभियान ही दिल्ली की पहचान बनेगा। निर्मल नदियां संस्कृति की पहचान हैं। दिल्ली में हर नागरिक को साफ पानी मुहैया कराना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। दिल्ली ने यमुना की सफाई के लिए 9000 करोड़ रुपये का बजट रखा है, जो पहले से तीन गुना ज्यादा है। सीएम रेखा ने कहा कि दिल्ली के लिए सीवर, पानी और यमुना की सफाई बड़े मुद्दे रहे हैं।

टैंकरों पर लगे GPS ऐप से जुड़े होंगे, जिससे RWA ट्रैक कर पाएंगी। जल क्षेत्र परियोजनाओं के लिए अलग से बजट में 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। दिल्ली के लोगों को जो 1000 MGD पानी मिल रहा है, उसमें से कुछ पानी लीक हो जाता था। अब पानी की चोरी को रोकने के लिए इंटेलिजेंट मीटर लगाए जाएंगे। इसके लिए 150 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

500 करोड़ रुपये सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की मरम्मत और विकास पर खर्चे जाएंगे। 250 करोड़ रुपये पुरानी लाइन को ठीक करने पर खर्च होंगे। नजफगढ़ नाले के रेनोवेशन के लिए 200 करोड़ का प्रावधान बजट में किया गया है। मुनक नहर तक पाइपलाइन बिछाई जाएगी, जिस पर 200 करोड़ खर्च होंगे। अभी यह पानी खुले में नाले के जरिए आता है। रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रोजेक्ट के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। इमरजेंसी वाटर स्टोरेज की व्यवस्था की जाएगी।

यमुना की सफाई के लिए 500 करोड़ रुपये की लागत से 40 डीसेंटरलाइज सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाएंगे, ताकि गंदे नालों का पानी नदी में न गिरे। 40 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी, इसके लिए केंद्र सरकार से 2000 करोड़ की वित्तीय मदद मांगी गई है।

दिल्ली की भाजपा सरकार ने महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये के बजट का आवंटन किया है। इसके अलावा मातृत्व योजना के लिए 210 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। इस योजना में गर्भवती महिलाओं को 21000 की मदद दी जाएगी।

दिल्ली के ढांचागत विकास के लिए 1000 करोड़ रुपये का बजट आवांटित किया गया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय सड़क परिवहन और केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के सहयोग से दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में कनेक्टिविटी बेहतर की जाएगी।
झुग्गी-बस्तियों के विकास के लिए डूसिब को 696 करोड़ रुपये का आवंटन और प्रधानमंत्री आवास योजना को लागू किया जाएगा। इसके लिए 20 करोड़ का आवंटन किया गया है।

दिल्ली में 50000 अतिरिक्त कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे महिला सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। दिल्ली में सड़कों के के सुधार के लिए 3800 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे।

दिल्ली की भाजपा सरकार ने राजधानी में 100 जगहों पर अटल कैंटीन खोलने का एलान किया है। अटल कैंटीन के 100 करोड़ रुपये का प्राविधान किया गया है। इस कैंटीन में जरूरतमंदों को पांच रुपये में खाने की थाली मिलेगी।

दिल्ली सरकार नई व्यापार नीति लेकर आएगी। ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड गठित होगा। दिल्ली के कुटीर उद्योगों के लिए नीति लाई जाएगी। इस योजना के लिए 50 करोड़ का बजट रखा गया है। दिल्ली में ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन होगा, जो हर राज्य में होती है मगर दिल्ली में कभी नहीं हुई। इस समिट को हर 2 साल में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में पानी की चोरी बर्दाश्त नहीं होगी। इसके लिए इंटलीजेंट मीटर लगाए जाएंगे। एसटीपी पर कभी काम हुआ ही नहीं। यमुना साफ कैसे होगी। सीवर प्लांट की मरम्मत और विकास के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है। नजफगढ़ ड्रेन के लिए 200 करोड़ आवंटित किए गए।

दिल्ली के अस्पतालों की निर्माणाधीन परियोजनाओं के लिए 1000 करोड़ रुयये के फंट का आवंटन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने 24 अस्पतालों को बनाने का काम शुरू किया और सभी को ठप कर दिया हम कोशिश करेंगे इनमें से 10 से 13 साल का काम पूरा करें।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के बजट में पर्यटन, कला संस्कृति पर फोकस होगा। दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव होगा। इसके लिए 30 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुजुर्गों के लिए पेंशन बढ़ाने का एलान किया है। वृद्धा पेंशन स्कीम में 500 रुपये की वृद्धि की गई है। इसके लिए 3227 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इसके तहत 60 से 70 साल के बुजुर्गों को 2500 रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। वहीं, 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को अब 3000 रुपये पेंशन मिलेगी।

दिल्ली सीएम ने एलान किया है कि यहां ग्रामीण विकास बोर्ड बनेगा। इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने किसानों के लिए बड़ा एलान किया है। पीएम किसान सम्मान निधि के लिए 5 करोड़ का एलान किया गया है। दिल्ली में 6000 की जगह 9000 रुपए किसानों को मिलेंगे।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680