asd बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने सीएम आवास से किया गिरफ्तार, स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट का है आरोपी

बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने सीएम आवास से किया गिरफ्तार, स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट का है आरोपी

0

नई दिल्ली 18 मई। आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी मामले में दिल्ली पुलिस ने मुख्य आरोपी बिभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वह एफआईआर दर्ज करने के बाद से ही फरार चल रहे थे। उन्हें आखिरी बार लखनऊ में सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ देखा गया था। अब पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने भी विभव की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बिभव कुमार को सीएम आवास से गिरफ्तार किया गया है। उन्हें सिविल लाइंस थाने ले जाया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर पता लगाएगी कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के अंदर ही थे या कही और जाकर छिप गए थे?

दरअसल 13 मई को स्वाति मालीवाल से मारपीट की घटना सामने आई थी और उन्होंने अरविंद केजरीवाल के करीबी विभव कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे. इसके बाद उन्होंने एफआईआर दर्ज करवाई और शुक्रवार को कोर्ट के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए जिसमें विभव पर गंभीर आरोप लगाए गए. मुकदमा दर्ज करने के बाद दिल्ली पुलिस विभव की गिरफ्तारी के लिए लगातार उसकी लोकेशन खंगाल रही थी.

बिभव कुमार का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील करण शर्मा की प्रतिक्रिया भी आई है। उन्होंने कहा, “हमें अभी तक पुलिस से कोई जानकारी नहीं मिली है। हमने उन्हें एक ई-मेल भेजा है कि हम जांच में सहयोग करेंगे।”
वहीं, बिभव कुमार की गिरफ्तारी पर आप लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव नासियार ने कहा, “हमने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर कहा है कि हमें अभी तक एफआईआर की कॉपी नहीं मिली है। आदेश शाम 4 बजे तक सुरक्षित है लेकिन अब मुझे पता चला है कि उसे बिना किसी सूचना के यहां लाया गया है। अब हम अंदर (सिविल लाइंस पीएस) जाना चाहते हैं लेकिन हमें अंदर जाने से रोका जा रहा है।”

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680