asd अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

0

लखनऊ 27 जुलाई। अगस्त महीने में सबसे ज्यादा सरकारी छुट्टी होने वाली है। इसलिए इस महीने का इंतजार बच्चों से लेकर प्राइवेट और सरकारी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी बेसब्री से कर रहे हैं। पर अगर इस महीने आपको बैंक का कोई काम है तो आप जल्द से जल्द अपना काम करा लें। बता दें कि इस महीने आपको सोच समझकर बैंक से जुड़े काम करने होंगे ताकि आपको बार-बार बैंक के चक्कर ना लगाना पड़े और समय की बर्बादी भी ना हो।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) हर महीने की छुट्टियों की लिस्ट अपनी वेबसाइट पर जारी करता है। आरबीआई के अनुसार, अगस्त में 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इस महीने 15 अगस्त का त्योहार गुरुवार को पड़ रहा है। इस महीने में 2 शनिवार और 4 रविवार है जिसकी वजह से बैंकों में छुट्टी रहती है। इसके अतिरिक्त 19 अगस्त को भाई बहन का पर्व रक्षाबंधन और 26 अगस्त को जन्माष्टमी पड़ रहा है। इसके अलावा राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों की वजह से बैंकों में छुट्टी रहती है।

अगस्त में बैंकों की छुट्टी
3 अगस्त – केर पूजा (Ker Puja) – अगरतला में छुट्टी रहेगी
4 अगस्त – रविवार – पूरे देश में छुट्टी रहेगी
7 अगस्त – हरियाली तीज – हरियाणा में छुट्टी रहेगी
8 अगस्त – तेंदोंग लो रम फैट – गंगटोक में छुट्टी रहेगी
10 अगस्त – दूसरा शनिवार – पूरे देश में छुट्टी रहेगी
11 अगस्त – रविवार – पूरे देश में छुट्टी रहेगी
13 अगस्त – पेट्रियट डे – इंफाल में छुट्टी रहेगी
15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस – पूरे देश में छुट्टी रहेगी
18 अगस्त – रविवार – पूरे देश में छुट्टी रहेगी
19 अगस्त – रक्षाबंधन – अहमदाबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ समेत कई जगह छुट्टी रहेगी
20 अगस्त – श्री नारायण गुरु जयंती – कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में छुट्टी रहेगी
24 अगस्त – चौथा शनिवार
25 अगस्त – रविवार
26 अगस्त – जन्माष्टमी – पूरे देश में छुट्टी रहेगी
हालांकि बैंकों में छुट्टी होने के बाद आप एटीएम और नेट बैंकिंग का उपयोग कर सकते हैं। ये सुविधा 24 घंटे अवेलेबल है। अगर आपको किसी को पैसे ट्रांसफर करना चाहते हैं या पैसे निकालना चाहते हैं तो इसके लिए आप एटीएम और नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680