asd चलती एंबुलेंस में मरीज की पत्नी से रेप की कोशिश, हालत बिगड़ने पर पति ने दम तोड़ा

चलती एंबुलेंस में मरीज की पत्नी से रेप की कोशिश, हालत बिगड़ने पर पति ने दम तोड़ा

0

लखनऊ 05 सितंबर। यूपी की राजधानी लखनऊ में एक एंबुलेंस में बीमार पति के सामने महिला साथ छेड़खानी और रेप करने की कोशिश की गई। महिला अपने भाई के साथ बीमार पति को लेकर लखनऊ से अपने गांव लौट रही थी। महिला ने बताया कि उसके पति न्यूरोलॉजी की समस्या से पीड़ित थे इसके लिए उन्हें इंदिरानगर के सी-ब्लॉक स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज में होने वाले खर्च को वे वहन करने में सक्षम नहीं थे।

पीड़िता महिला ने बताया कि उसने डॉक्टरों से उसके पति को डिस्चार्ज करने के लिए कहा। हॉस्पिटल से ही उसे एंबुलेंस के ड्राइवर का मोबाइल नंबर मिला। महिला ने बताया कि वे लखनऊ के हॉस्पिटल से 29 अगस्त को एंबुलेंस से घर के लिए निकले। रास्ते में एंबुलेंस के ड्राइवर ने उनसे आगे की सीट पर बैठने को कहा ताकि पुलिस उन्हें देखकर रोके नहीं। इसके बाद वह आगे बैठ गई।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वह आगे जाकर बैठी तो एंबुलेंस चालक और सहकर्मी ने उसके साथ छेड़खानी की। मैंने इसका विरोध किया लेकिन उन लोगों ने मेरी एक नहीं सुनी। जब मेरे पति को यह पता चला वे और उनका भाई चिल्लाने लगे। दोनों मेरे साथ छेड़छाड़ करते रहे। इसके बाद दोनों ने छावनी थाने की मुख्य सड़क पर गाड़ी रोकी और पति का ऑक्सीजन मास्क निकालकर फेंक दिया। महिला ने कहा कि दोनों युवक पर्स, पायल, मंगलसूत्र, आधार कार्ड और 10 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए।
इसके बाद भाई ने 112 और 108 पर कॉल किया। पुलिस ने हमारा बयान दर्ज किया और एफआईआर के छावनी थाना बुलाया। इसके बाद महिला के पति को 108 एंबुलेंस के जरिए बस्ती के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालांकि गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें गोरखपुर रेफर किया गया लेकिन इस दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई।

महिला का कहना है कि वह न्याय की उम्मीद करती है. इस घटना ने उसके पति की मौत के दुख को और बढ़ा दिया है. उसने कहा कि एंबुलेंस चालक और उसके साथी ने उसे शारीरिक और मानसिक यातना दी है.

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680