asd वफ्क की जमीन पर बने अशरफ की पत्नी जैनब के मकान को ढहाया

वफ्क की जमीन पर बने अशरफ की पत्नी जैनब के मकान को ढहाया

0

प्रयागराज 21 जून। पूरामुफ्ती के सल्लाहपुर में वक्फ बोर्ड की जमीन पर मकान की नींव माफिया अतीक अहमद और उसके बेटों ने रखवाई थी। इसके बाद अशरफ के सालों ने सहयोग करते हुए निर्माण कराया था। मकान में अभी कोई रहता नहीं था, क्योंकि उसका प्लास्टर नहीं हुआ। भीतर भी फिनिशिंग नहीं हुई।

करीब 450 वर्गमीटर में बने मकान पर लगभग दो करोड़ की लागत लगी थी। गुरुवार को ध्वस्तीकरण के दौरान मौजूद लोग मकान और उससे जुड़े लोगों को लेकर चर्चा करते रहे। सूत्रों का कहना है कि कई साल पहले अतीक और उसके घरवालोंकी मौजूदगी में नींव रखी गई थी।

इसके बाद 2020 में अशरफ की बीवी जैनब के नाम से मकान बनाने का काम शुरू हुआ था। तब निर्माण कार्य की जिम्मेदारी अशरफ के ससुराल वाले उठा रहे थे। दो वर्ष में बने मकान को प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को पांच घंटे में जमींदोज कर दिया। कुछ लोग अशरफ के साले के नाम पर मकान होने की भी चर्चा करते रहे।

मगर पीडीए के अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि ढहाया गया दो मंजिला मकान अशरफ की पत्नी जैनब का है। पास में रहने वाले मकसूद और जफर ने बताया कि निर्माण के दौरान अतीक का बेटा असद ज्यादातर समय यहीं बिताता था। कई लोगों का कहना था कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद इस मकान का निर्माण बंद कर दिया गया था।

पुलिस ने माफिया और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की तो अशरफ की पत्नी कई दिनों तक इसी मकान के दूसरे तल पर रुकी थी। पुलिस की दबिश तेज हुई तो वह अन्य रिश्तेदारों के सहयोग से फरार हो गई।

माफिया अतीक अहमद और उसके गैंग से जुड़े लोगों की संपत्ति की तफ्तीश में जुटी पुलिस को एक अहम जानकारी मिली है। पता चला है कि अतीक अहमद की लखनऊ में एक और भी जमीन है, जो एसजीपीजीआइ के पास कहीं है। अतीक की इस नई प्रापर्टी के बारे में मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने गोपनीय ढंग से छानबीन शुरू कर दी है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680