asd ममता कुलकर्णी के फिर से महामंडलेश्वर बनते ही किन्नर अखाड़े पर हुआ जानलेवा हमला

ममता कुलकर्णी के फिर से महामंडलेश्वर बनते ही किन्नर अखाड़े पर हुआ जानलेवा हमला

0

प्रयागराज 14 फरवरी। प्रयागराज महाकुंभ में 24 जनवरी को ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाया गया था। 10 फरवरी को उन्होंने महामंडलेश्वर पद छोड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था, किन्नर अखाड़े में लोग आपस में झगड़ रहे हैं। इससे दुखी हूं।
वहीं, दो दिन बाद 13 फरवरी को ममता फिर से किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं। ममता कुलकर्णी ने इस्तीफे के पीछे की वजह का खुलासा करते हुए कहा कि कुछ व्यक्तिगत कारणों की वजह से उन्होंने पहले इस्तीफा दिया था, लेकिन अब स्थिति सामान्य होने के बाद उन्होंने पद फिर से स्वीकार किया।

बीती रात प्रयागराज महाकुंभ में सेक्टर-9 में ममता कुलकर्णी के किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नन्द गिरी के साथ उनके 6 शिष्यों पर जानलेवा हमला हुआ है। सभी घायलों को महाकुंभ के केंद्रीय हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में पुलिस का कहना है कि किन्नर अखाड़े में गुटबाजी चल रही है और इसी वजह से यह घटनाक्रम हुआ है, लेकिन हमले के पीछे की वजह हमलावरों के गिरफ्तार होने के बाद ही पता चलेगी। पुलिस हर एंगल से केस की जांच कर रही है। जल्दी ही हमलावरों को पकड़कर मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को महाकुंभ मेला परिसर में सेक्टर-16 में किन्नर अखाड़े का शिविर लगा था, जिसमें महामंडलेश्वर कल्याणीनंद गिरि मौजूद थीं और वह भक्तों को आशीर्वाद दे रही थीं। इस दौरान अचानक कुछ युवक हथियार लेकर शिविर में घुस आए। उन्होंने गाली-गलौज की और महामंडलेश्वर पर चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव करने में उनकी शिष्याएं राधिका, वैष्णवी घायल हो गईं। हमला होते ही अखाड़े में अफरा तफरी मच गई, लेकिन पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति को संभाला और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष अन्न क्षेत्र शंभू सिंह ने कहा कि हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल, सभी घायल लोग खतरे से बाहर हैं। वारदात की लिखित शिकायत नहीं मिली है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680