asd बेटी हर्षिता की शादी में पंजाब के सीएम भगवंत मान संग खूब नाचे अरविन्द केजरीवाल – tazzakhabar.com
Date: 24/04/2025, Time:

बेटी हर्षिता की शादी में पंजाब के सीएम भगवंत मान संग खूब नाचे अरविन्द केजरीवाल

0

अमृतसर 19 अप्रैल। पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता भगवंत मान हमेशा चर्चा में रहते हैं. कभी अपने बयानों से तो कभी अपने तेवरों से, लेकिन इस बार उनका जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें आप भगवंत मान का अलग ही रूप देखकर दंग रह जाएंगे.

दरसअल, मौका था आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल की सगाई का, जिसमें भगवंत मान स्टेट तोड़ भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध गई। यह कार्यक्रम कपूरथला हाउस में आयोजित किया गया। इससे पहले 17 अप्रैल को संगीत सेरेमनी शांगरीला होटल में हुआ था। वहीं 20 अप्रैल को रिसेप्शन होगा। उनकी शादी संभव जैन से हुई, जो आईआईटी दिल्ली में हर्षिता के बैचमेट रहे हैं। दोनों ने एक स्टार्टअप भी शुरू किया है, जिसके दोनों हिस्सेदार हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो देखकर लग रहा है कि भले ही महफिल केजरीवाल की तरफ से सजाई गई हो, लेकिन पत्नी के साथ भांगड़ा कर भगवंत मान ने पूरी वाहवाही लूट ली. भगवंत मान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स काफी मजे ले रहे हैं. कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि अपने आलाकमान के यहां समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मन का भांगड़ा. वायरल हो रहे वीडियो में भगवंत मान ऐसा भांगड़ा करते दिख रहे हैं, जिसे देखकर पेशेवर भी पानी मांगेगे.

भगवंत मान वायरल वीडियो में अपनी पत्नी के साथ स्टेज पर दिख रहे हैं. बैकग्रांउड में कोई पंजाबी गाना बज रहा है और भगवंत मान और उनकी पत्नी गाने पर बिल्कुल हीरो-हिरोइन टाइप परफार्मेंस दे रहे हैं. वायरल वीडियो में भगवंत मान का एक-एक मूव खूब तालियां बटोर रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पंजाब के मुख्यमंत्री किस तरह राजनीति छोड़ इस फैमिली फंक्शन में पूरी तरह खोए हुए हैं और पत्नी के साथ रोमांटिक अंदाज में डांस कर रहे हैं.

बताते चले कि हर्षिता केजरीवाल 29 साल की हैं और आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई की है। उनका छोटा भाई पुलकित केजरीवाल भी जेईई में सफलता हासिल की है।
भगवंत मान के डांस का वीडियो कई सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट किया गया है, जिसे लोग लगातार शेयर और लाइक कर रहे हैं.

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680