asd सदर बाजार स्थित टंकेश्वर नाथ शिव मंदिर के चुनाव में अंकित प्रेमी अध्यक्ष अमित सिंघल महामंत्री बने, सुधीर प्रेमी को दी गई श्रद्धाजंलि

सदर बाजार स्थित टंकेश्वर नाथ शिव मंदिर के चुनाव में अंकित प्रेमी अध्यक्ष अमित सिंघल महामंत्री बने, सुधीर प्रेमी को दी गई श्रद्धाजंलि

0

मेरठ 18 फरवरी (प्र)। सदर बाजार स्थित धार्मिक व ऐतिहासिक दर्शनीय स्थल टंकेश्वर नाथ मंदिर एवं धर्मशाला रजिस्टर्ड के त्रैवार्षिक समिति के चुनाव बीते दिनों मंदिर के सभागार में भाजपा व व्यापारी नेता कौमी एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के प्रवक्ता संदीप गुप्ता एल्फा सहित बाजार के प्रमुख नागरिकों और समिति के सदस्यों की उपस्थिति में हुए और मंदिर के संचालन में श्रेष्ठता लाने तथा इसके समय से खुलने और बंद होने तथा भगवान के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी आदि पर भी हुई चर्चा उपरांत हुए चुनाव में संयुक्त व्यापार संघ के पूर्व महामंत्री श्री प्रकाश गुप्ता को संरक्षक प्रेमी परिवार की तीसरी पीढ़ी के अंकित प्रेमी अध्यक्ष संजय गुप्ता एल्फा उपाध्यक्ष समाजसेवी विभिन्न धार्मिक क्षेत्रों में सक्रिय अमित सिंघल महामंत्री अनिल गर्ग डेरेवाले उपमंत्री रामबाबू सिंघल कोषाध्यक्ष गौरव सिंघल भंडारी अंकुर गर्ग सहभंडारी गौरव गुप्ता लेखा परीक्षक के अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य हेतु ट्रस्टी राकेश गर्ग ट्रस्टी नरेश कुमार सिंघल ट्रस्टी सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल जौली स्टोर से संबंध दीपक रस्तोगी राजीव गुप्ता एल्फा पुनीत प्रकाश गुप्ता चुने गये। इसके अतिरिक्त सदस्यों में दिनेश गोयल तारवाले अशोक कर्णवाल रमन जी एस गोपाल भारत राजीव लोचन गोयल गोयल फोटो स्टूडियो विजय गोयल विपुल गोयल इस मौके पर रितेश जायसवाल मनोज जायसवाल टोनी अग्रवाल साहिल अग्रवाल पप्पू जी निशांत अग्रवाल आदि भी मौजूद बताये गये।

जानकारों के अनुसार बैठक में आम आदमी की सुविधा के लिए धर्मशाला बुक कराने वालों को विशेष छूट देते हुए 71सौ रूपये के बजाए अब प्रतिदिन 55 सौ रूपये किराये में छूट देकर किये गये। और इसमें भी जनरेटर फ्री उपलब्ध कराया जाएगा। डीजल लेने वाला डलवायेगा तय होना बताया गया।

सुधीर प्रेमी जी को दी गई श्रद्धाजंलि
सर्वप्रथम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रहे सुधीर प्रेमी जी को सभी ने अपनी श्रद्धाजंलि दी और दो मिनट का मौन रख परम पिता परमात्मा से उन्हें अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की गई।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680