asd अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, गोल्ड 67 और ताजा 55 प्रति लीटर मिलेगा

अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, गोल्ड 67 और ताजा 55 प्रति लीटर मिलेगा

0

नई दिल्ली 01 मई। अमूल ने आम आदमी को बड़ा झटका दिया है। अब दूध पीना और महंगा हो जाएगा। कंपनी ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। कंपनी द्वारा कीमतों में किया गया यह बदलाव आज यानी 1 मई से लागू होगा।

अमूल स्टैंडर्ड, अमूल बफैलो मिल्क, अमूल गोल्ड, अमूल स्लिम एंड ट्रिम, अमूल चाय मजा, अमूल ताजा और अमूल काऊ मिल्क की कीमतों में 2 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
कंपनी ने आधा किलो दूध यानी 500 मिली दूध के दाम भी बढ़ा दिए हैं। अमूल के छोटे पैक यानी आधा लीटर वाले दूध के पाउच के दाम में भी 1 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी होगी। इस बढ़ती कीमत का असर फुल-क्रीम, टोंड, डबल-टोंड और गाय के दूध जैसे सभी तरह के पाउच पर देखने को मिलेगा।

मदर डेयरी ने भी बुधवार से दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। कंपनी के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा था कि मूल्य संशोधन 30 अप्रैल, 2025 से पूरे बाजार में प्रभावी होगा। इस बढ़ोतरी के बाद अब मदर डेयरी के फुल क्रीम दूध की कीमत ₹67 से बढ़कर ₹69 प्रति लीटर और टोंड मिल्क की ₹54 से बढ़कर ₹56 प्रति लीटर हो गई है।

लागत 4 से 5 रुपए प्रति लीटर बढ़ी
मदर डेयरी के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में लागत 4 से 5 रुपए प्रति लीटर बढ़ गई है। लागत में ये उछाल मुख्य रूप से गर्मियों की शुरुआत होने के अलावा लू की स्थिति के कारण भी आई है।

वेरका ने बताया कि, ‘दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे कई कारण हैं। इनमें से एक सबसे बड़ी वजह दूध उत्पादन की लागत में इजाफा है। पशु चारे, बिजली, ट्रांसपोर्ट और प्रोसेसिंग की लागत पिछले कुछ महीनों से लगातार बढ़ रही है।

इसके अलावा किसानों को भी सही दाम देना जरूरी है। कंपनी ने कहा कि दूध किसानों के हितों की रक्षा करते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि वे दूध का प्रोडक्शन जारी रख सकें और घाटे में न जाएं। वेरका का दूध पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।

फुल क्रीम दूध की कीमत 2 रुपए बढ़ेंगी
वेरका ने कहा कि, ‘फुल क्रीम दूध की कीमत 2 रुपए बढ़ेंगी, टोंड और डबल टोंड दूध भी 2 रुपए महंगे होंगे, छोटे पैक जैसे 500ml या 200ml वाले दूध के पैकेट पर बड़े पैकेट के आधार पर कीमत बढ़ेगी। दूध की क्वालिटी में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।’

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680