asd भारत को F-35 फाइटर जेट देगा अमेरिका, ट्रम्प बोले- मोदी मुझसे बेहतर नेगोशिएटर – tazzakhabar.com
Date: 27/03/2025, Time:

भारत को F-35 फाइटर जेट देगा अमेरिका, ट्रम्प बोले- मोदी मुझसे बेहतर नेगोशिएटर

0

वॉशिंगनटन 14 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (14 फरवरी) तड़के 3 बजे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मिलने व्हाइट हाउस पहुंचे। दोनों दिग्गज नेताओं के बीच घंटों द्विपक्षीय बातचीत चली। द्विपक्षीय वार्ता के बाद ट्रम्प-मोदी ने मीडिया से बात की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों देशों को बीच हुए समझौतों की जानकारी साझा की। पीएम ने कहा कि 2030 तक हम भारत-अमेरिकी व्यापार को दोगुनी बढ़ोतरी करेंगे। ट्रम्प ने पीएम मोदी को खुद से बेहतर नेगोशिएटर बताया है। ट्रम्प ने टैरिफ मामले पर मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें एक टफ निगोशिएटर (मोल-भाव करने वाला) बताया। ट्रम्प ने कहा कि पीएम मोदी उनके अच्छे दोस्त हैं और वे अच्छा काम कर रहे हैं।
ट्रम्प ने भारत को F-35 फाइटर जेट देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने 2008 में मुंबई हमले के आतंकी तहव्वुर राणा को भारत भेजने की बात कही।

वहीं, PM मोदी ने दूसरी बार अमेरिका का राष्ट्रपति चुने जाने पर ट्रम्प को बधाई दी। मोदी ने कहा कि यह खुशी की बात है कि मुझे ट्रम्प के साथ दोबारा काम करने का अवसर मिला है। मेरे और ट्रम्प के मिलने का मतलब एक और एक ग्यारह है। एशिया पैसेफिक के लिए भारत अहम देश। भारत के साथ डिफेंस बिजनेस और बढ़ाएंगे। भारत को तेल और एनर्जी सप्लाई करने पर ट्रम्प सहमत हुए हैं। AI डेवलपमेंट के लिए साथ में मिलकर काम करेंगे। अमेरिका का भारत के साथ व्यापार घाटा को कम करने पर समहति हुई।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने भारत समेत सभी देशों पर जैसे को तैसा टैरिफ (रेसिप्रोकल टैरिफ) लगाने का ऐलान किया है। रेसिप्रोकल टैरिफ यानी जो देश अमेरिकी सामान पर जितना टैरिफ लगाएगा, अमेरिका भी उस देश के सामान पर उतना ही टैरिफ लगाएगा। भारत टैरिफ लगाने के मामले में सबसे ऊपर है। मुझे लगता है कि टैरिफ का भुगतान करने से बचने के लिए उन्हें भारत में एक कारखाना बनाना पड़ा।

ट्रम्प ने कहा कि टैरिफ मुद्दे पर हमने हर पहलू पर चर्चा की है। हम भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाते रहेंगे। भारत 70% टैरिफ लगाता है। खालिस्तान मुद्दे पर मुझे नहीं लगता के भारत के बाइडेन प्रशासन के साथ अच्छे संबंध थे। बहुत ऐसी चीजें हुईं जो ठीक नहीं थी। हम अपराध को काबू करने पर भारत के साथ मिलकर काम करेंगे। ट्रम्प ने मीडिया से कहा कि हम तेल, गैस और LNG की बिक्री के साथ घाटे के अंतर को बहुत आसानी से पूरा कर सकते हैं। इसके लिए हमने एक अहम समझौते पर दस्तखत किया है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680