asd जगन्नाथ पुरी मंदिर के चारों द्वार खोले गए, कोरोना के समय 3 गेट किए गए थे बंद

जगन्नाथ पुरी मंदिर के चारों द्वार खोले गए, कोरोना के समय 3 गेट किए गए थे बंद

0

भुवनेश्वर, 13 जून। ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर के चारों द्वार आज मंगला आरती के दौरान श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस दौरान राज्य के नए सीएम मोहन चरण माझी के साथ उनका मंत्रिमंडल, पुरी के सांसद संबित पात्रा और बालासोर के सांसद प्रताप चंद्र सारंगी मौजूद रहे। सभी ने द्वार खुलने के बाद मंदिर की परिक्रमा की।

सीएममाझी ने कहा कि हमने पहली कैबिनेट बैठक में जगन्नाथ मंदिर के चारों द्वार खोलने का प्रस्ताव रखा था। प्रस्ताव पारित हो गया और आज सुबह 6ः30 बजे सभी द्वार खोले गए। मंदिर के विकास के लिए 500 करोड़ रुपए के कॉर्पस फंड की भी घोषणा की गई है। कोरोना काल में पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की सरकार ने मंदिर के अश्व द्वार (उत्तर द्वार), व्याघ्र द्वार (पश्चिम द्वार) और हस्ति द्वार (दक्षिण द्वार) बंद करने के आदेश दिए थे। सिर्फ सिंह द्वार ही खुला था, जिससे श्रद्धालु मंदिर में आते-जाते थे। इस कारण मंदिर में भारी भीड़ और लंबी कतारें लगी रहती थीं। श्रद्धालु लंबे वक्त से सभी द्वार खोलने की मांग कर रहे थे। जगन्नाथ मंदिर के चारों द्वार खुलवाना भाजपा के चुनावी वादों में से एक था। चुनाव जीतने के बाद बुधवार (12 जून) को मोहन चरण मांझी ने राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। माझी के साथ, दो उपमुख्यमंत्रियों- कनक वर्धन सिंह देव और प्रभाती परिदा ने भी शपथ ली। इसके बाद सीएम ने पहली कैबिनेट मीटिंग की और जगन्नाथ मंदिर के सभी द्वार खोलने के आदेश दिए।
कैबिनेट मीटिंग में जगन्नाथ मंदिर के रखरखाव के लिए 500 करोड़ रुपए का फंड तैयार करने का भी फैसला हुआ है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680