asd आलिया भट्ट से धोखाधड़ी में पूर्व सहायक गिरफ्तार

आलिया भट्ट से धोखाधड़ी में पूर्व सहायक गिरफ्तार

0

मुंबई, 10 जुलाई। मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ 76.9 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पूर्व महिला सहायक को गिरफ्तार किया है।
जुहू पुलिस ने बुधवार को बताया कि धोखाधड़ी का यह सिलसिला मई 2022 से अगस्त 2024 के बीच चला। आरोपी वेदिका प्रकाश शेट्टी को मंगलवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर पांच दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया गया है। आलिया की मां और एटरनल सनशाइन प्रोडक्शन्स प्रा.लि. की निदेशक सोनी राजदान की ओर से जनवरी में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जांच में पता चला कि शेट्टी ने फर्जी बिल तैयार कर उन पर अभिनेत्री के हस्ताक्षर लिए थे। वह कहा करती थी कि ये बिल आलिया की यात्रा, समारोहों और बैठकों पर किए गए विभिन्न खर्चों के लिए हैं। आलिया से बिलों पर हस्ताक्षर लेने के बाद शेट्टी उनका पेमेंट अपनी खास दोस्त के नाम पर करा देती थी। बाद में जमा की गई रकम शेट्टी के बैंक खाते में वापस भेज दी जाती थी।

ये मामला तब सामने आया जब आलिया भट्ट की मां और एक्ट्रेस सोनी राजदान ने जनवरी में वेदिका प्रकाश के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में जुहू पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। उनके खिलाफ धारा 316 (4), 318 (4) के तहत शिकायत दर्ज हुई थी। तब से ही उनकी तलाश जारी थी।
पुलिस के मुताबिक, आलिया भट्ट के साथ काम करने के दौरान वेदिका को एक्ट्रेस की फाइनेंशियल जिम्मेदारियां दी गई थीं। साथ काम करते हुए वेदिका ने आलिया से कई नकली पेपर्स में साइन करवाए। वो ट्रेवल, मीटिंग्स, इवेंट के खर्च से जुड़े नकली इनवॉइस बनवाती थीं, जिसके लिए वो ऑनलाइन इमेजिंग एप यूज करती थीं। पैसों के लेन-देन में वेदिका अपने दोस्तों को भी शामिल करती थीं।

वेदिका प्रकाश मुंबई की एनजी कोऑपरेटिव हाइसिंग सोसाइटी में रहती हैं। 2024 में उन्हें पर्सनल मैनेजर की पोस्ट से हटा दिया गया था। आलिया के अलावा भी वेदिका कई एक्टर्स की मैनेजर रह चुकी हैं।

बताते चलें कि आलिया भट्ट ने साल 2021 में प्रोडक्शन हाउस इटरनल सनशाइन प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत की थी। शाहरुख के रेड चिल्ली प्रोडक्शन के साथ मिलकर इस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले आलिया ने फिल्म डार्लिंग्स प्रोड्यूस की है, जिसमें वो और शेफाली शाह लीड रोल में थे।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680