asd अलर्ट!  देश के 9 राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी – tazzakhabar.com
Date: 13/03/2025, Time:

अलर्ट!  देश के 9 राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी

0

नई दिल्ली 19 नवंबर। पूरा देश इस समय मौसम की विकट स्थिति से जूझ रहा है। उत्तर भारत में भीषण ठंड का दौर शुरू हो चुका है, वहीं दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 23 नवंबर तक पूरे देश में मौसम की स्थिति को लेकर अलर्ट जारी किया है, जिसमें उत्तर भारत में शुष्क मौसम और घने कोहरे के साथ ठंड की चेतावनी दी गई है, जबकि दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

उत्तर भारत में भीषण ठंड और कोहरा
उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में घना कोहरा छा गया है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अन्य राज्यों में सुबह और शाम के समय ठंड की स्थिति गंभीर हो सकती है। दिल्ली और एनसीआर में इस समय गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है, लेकिन यह ठंड कोहरे और स्मॉग के साथ मिलकर और ज्यादा बढ़ रही है। दिल्ली में स्मॉग की वजह से वायु प्रदूषण का स्तर भी खतरनाक रूप से बढ़ चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 नवंबर तक पूरे उत्तर पश्चिम भारत में शुष्क मौसम रहेगा, लेकिन ठंड में कोई कमी नहीं आएगी। सभी राज्यों में घना कोहरा रहेगा, जिससे सुबह और शाम के समय यातायात में समस्या हो सकती है। दिन के समय सूरज की किरणें कुछ राहत दे सकती हैं, लेकिन तापमान में गिरावट की संभावना बनी रहेगी।

दक्षिण भारत के राज्य जैसे केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, कोमोरिन क्षेत्र और आसपास के इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने के कारण 23 नवंबर तक इन क्षेत्रों में बारिश, ओलावृष्टि और आंधी की संभावना बनी हुई है। खासकर केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना जताई जा रही है।

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों, विशेषकर जम्मू और कश्मीर में बर्फबारी का दौर जारी है, जिससे तापमान में और गिरावट आ रही है। बर्फबारी के कारण घाटी के कुछ इलाकों में यातायात प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में यहां और अधिक बर्फबारी की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने 23 नवंबर तक मौसम के विकट बदलाव के कारण विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। उत्तर भारत में कोहरे के कारण सड़क और हवाई यातायात पर असर पड़ सकता है, इसलिए यात्रियों को पहले से योजना बनानी चाहिए। वहीं, दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की स्थिति को देखते हुए किसानों और जनसाधारण को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR में 26 नवंबर तक मौसम साफ और शुष्क रहेगा। वहीं सुबह-शाम घनी धुंध छाने की संभावना है। दिल्ली में आज 19 नवंबर 2024 की सुबह अधिकतम तापमान 22.77 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 14.05 डिग्री सेल्सियस और 27.01 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। हवा में 34% नमी है और हवा की स्पीड 34 किलोमीटर प्रति घंटा है। सूरज सुबह 6:47 बजे उदय हुआ और शाम 5:26 बजे अस्त होगा।

दिल्ली में आज वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 494 है, जो बेहर गंभीर श्रेणी की जहरीली हवा का प्रतीक है। दिल्ली के 20 से ज्यादा इलाकों की हवा जहरील है। दिल्ली में सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ाई है। स्मॉग के कारण धुंध का असर कम है।
पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-NCR में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 25 से 27°C और 11 से 16°C के बीच बना हुआ है। अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहता है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680