asd 11 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट, सर्द हवाऐं बढ़ायेगी ठंड़

11 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट, सर्द हवाऐं बढ़ायेगी ठंड़

0

नई दिल्ली 23 नवंबर।  देश का मौसम बदल चुका है. सर्दी का मौसम चल रहा है. उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में है.  दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर भारत में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने इस हफ्ते एक चक्रवाती तूफान आने की संभावना जताई है। तीनों पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है, जिससे पूरे देश में सर्द हवाएं ठंड बढ़ा सकती हैं। दिसंबर-जनवरी के महीने में ला नीना के प्रभाव से उत्तर भारत में सामान्य से ज्यादा ठंड पढ़ने की संभावना वैश्विक मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने जताई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 28 नवंबर तक मौसम का ताजा अपडेट जारी किया है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और इससे सटे दक्षिण अंडमान पर ऊपरी हवा वाला साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है, जो समुद्र के मध्य क्षोभमंडल तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। 23 नवंबर के इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ने की संभावना है। अगले 2 दिन के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में एक दबाव का एरिया बन जाएगा।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज से 28 नवंबर तक दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ स्थानों पर गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश होने की संभावना। यनम, माहे, कराईकल में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

चक्रवाती तूफान के असर से 35 किलोमीटर प्रति घंटे से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से और 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मछुआरों से अपील की गई है कि वे कोमोरिन क्षेत्र और मन्नार की खाड़ी, दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी, दक्षिण अंडमान सागर, उत्तर अंडमान सागर, दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी, श्रीलंका तट और तमिलनाडु तट पर जाने से बचें।

30 नवंबर तक उत्तर भारत में मौसम शुष्क रहेगा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश में सुबह-शाम घना कोहरा छाएगा। दिन में धूप निकलेगी, लेकिन तापमान गिरने से ठंड का अहसास होगा। दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण कम होने लगा है और सुबह-शाम हल्का कोहरा छाने लगा है। वहीं आगे घना कोहरा छाने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

इस हफ्ते उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे मैदानी राज्यों में ठंड बढ़ेगी और सर्द हवाएं चल सकती हैं। वहीं जम्मू कश्मीर में बर्फबारी होने से ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है। कश्मीर के ज्यादातर इलाकों में तापमान शून्य से नीचे है।अगले 2-3 दिन में जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर हल्की बारिश होगी या गरज चमक के साथ छींटे पड़ेंगे। कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680