asd अक्षय कुमार ने परेश रावल पर 25 करोड़ का मुकदमा ठोका

अक्षय कुमार ने परेश रावल पर 25 करोड़ का मुकदमा ठोका

0

मुंबई, 22 मई। अभिनेता अक्षय कुमार ने सह-कलाकार परेश रावल को 25 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस ‘हेरा फेरी 3’ फिल्म से परेश रावल के अचानक हटने को लेकर जारी किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, हेरा फेरी 3 की शूटिंग अप्रैल में शुरू हो चुकी थी। फिल्म में अक्षय कुमार (राजू), परेश रावल (बाबू भैया) और सुनील शेट्टी (श्याम) मुख्य भूमिकाओं में हैं और इसका निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं।

हाल ही में परेश रावल ने फिल्म से अलग होने की पुष्टि की। उन्होंने इतना कहा कि उनका फिल्म में काम करने का मन नहीं है। उन्होंने यह भी साफ किया कि उनके इस फैसले के पीछे न तो कोई मतभेद है और न ही पैसे को लेकर कोई समस्या। कानूनी नोटिस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। कारण उन्होंने कानूनी कदम उठाया।

अक्षय का आरोप है कि परेश ने कानूनी अनुबंध पर हस्ताक्षर करने और शूटिंग शुरू होने के बावजूद फिल्म को बीच में छोड़ दिया, जो कि गैर-पेशेवर रवैया है।

क्या बोले थे परेश रावल
मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि हेरा फेरी 3 से अलग होने का मेरा निर्णय किसी भी मतभेद के कारण नहीं था। मैं प्रियदर्शन के प्रति प्रेम, सम्मान और विश्वास रखता हूं। -परेश रावल (18 मई को एक्स पर दी थी जानकारी)

प्रियदर्शन बोले अक्षय के पास लीगल एक्शन का अधिकार
फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अक्षय को कानूनी कार्यवाही को आगे बढ़ाने का अधिकार है क्योंकि उन्होंने फिल्म में अपना पैसा लगाया है।
प्रियदर्शन ने कहा ‘मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों हुआ क्योंकि परेश ने हमें सूचित नहीं किया। फिल्म शुरू करने से पहले अक्षय ने मुझसे परेश और सुनील दोनों से बात करने के लिए कहा और मैंने ऐसा किया और दोनों सहमत थे। मेरे पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है, लेकिन अक्षय ने पैसा लगाया है और यही कारण हो सकता है कि वह यह कदम उठा रहे हैं। परेश रावल ने आज तक मुझसे बात नहीं की है।’

बता दें, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि जैसे 2022 में अक्षय कुमार ने भी फिल्म से किनारा कर लिया था, जिससे दर्शकों को निराशा हुई थी, लेकिन बाद में वह फिल्म में लौट आए थे। ठीक उसी तरह उम्मीद की जा रही है कि परेश रावल भी वापसी कर सकते हैं।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680