asd पत्नी ने प्रेमी से कराया था अजय का कत्ल

पत्नी ने प्रेमी से कराया था अजय का कत्ल

0

मेरठ 01 मार्च (प्र)। मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में 25 फरवरी को गांव कुसेड़ी के अजय उर्फ बिट्‌टू की लाश मिली थी। उसके सिर पर चोट के गहरे निशान थे। घर वालों ने हत्या की तहरीर दी थी। पुलिस अजय के घरवालों की तहरीर पर मामले की जांच कर रही थी। पुलिस ने अजय के मोबाइल की सीडीआर खंगाली तो नंबरों के आधार पर अजय की पत्नी संगीता और उसके प्रेमी अवनीश को अरेस्ट कर लिया। दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने सच कबूल दिया। पूछताछ में संगीता ने बताया कि इस हत्याकांड में उसकी बहन पूनम और अवनीश का एक दोस्त भी शामिल है। फिर पुलिस ने पूनम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया।

पुलिस ने अजय की हत्या का खुलासा करते हुए उसकी पत्नी संगीता, प्रेमी और साली को गिरफ्तार किया है। खुलासा हुआ कि पति से छुटकारा पाने के लिए संगीता ने अपनी सगी बहन पूनम के साथ मिलकर पति की हत्या की प्लानिंग की। इसके बाद प्रेमी से हत्या कराई।

पुलिस लाइन मेरठ में एसपी देहात डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को अजय उर्फ बिट्टू हत्याकांड का खुलासा किया। एसपी देहात ने बताया कि 25 फरवरी की रात को अजय उर्फ बिट्टू निवासी कुसैड़ी की गांव के बाहर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में अजय की पत्नी संगीता, संगीता की बहन पूनम और गाजियाबाद के खरजीवनपुर खिमावटी मुरादनगर निवासी अवनीश उपाध्याय को गिरफ्तार किया है। एसपी देहात ने बताया कि अजय शराब पीकर पत्नी संगीता से मारपीट करता था। इससे संगीता परेशान थी। संगीता की बहन पूनम की शादी भी इसी गांव में अजय के चचेरे भाई अनुज से हुई थी। पूनम के पति अनुज की एक साल पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। पूनम को शक था कि अनुज की हत्या टोना-टोटका और काला जादू करके अजय ने ही कराई है, इसलिए पूनम रंजिश रखती थी।

ऐसे बनाई हत्या की प्लानिंग
संगीता ने जब अपनी बहन से पूनम से अजय की शिकायत की तो दोनों बहनों ने अजय को रास्ते से हटाने की प्लानिंग की। पूनम ने गाजियाबाद निवासी अपने एक रिश्तेदार अवनीश से संगीता की दोस्ती करा दी। अवनीश की पत्नी की मौत हो चुकी थी। संगीता ने उसे झांसा दिया कि अजय की हत्या कर दी तो वह अवनीश से शादी कर लेगी। अवनीश ने आशू निवासी गाजियाबाद को 20 हजार रुपये देने का लालच देकर हत्या की साजिश में शामिल किया। 25 फरवरी को अवनीश और आशू ने कुसैड़ी गांव के बाग में अजय की हत्या कर दी थी।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680