asd होटल में पहुंचकर लड़कियों से बदसलूकी, वीडियो बनाकर मांगे रुपये, विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष समेत तीन गिरफ्तार

होटल में पहुंचकर लड़कियों से बदसलूकी, वीडियो बनाकर मांगे रुपये, विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष समेत तीन गिरफ्तार

0

बदायूं 23 नवंबर। बरेली के सिविल लाइंस क्षेत्र के एक होटल में पहुंचकर युवतियों का हाथ पकड़कर उन्हें कमरों से खींचने वाले विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इन पर होटल में पहुंचकर वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगने का आरोप भी लगा है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कबूलपुरा निवासी धर्मेंद्र का पटेल चौक पर होटल है। होटल स्वामी का आरोप है कि विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष विशाल ठाकुर कुछ लोगों के साथ बृहस्पतिवार रात होटल में घुस आया। वहां पर मौजूद लोगों की आईडी चेक करने लगा। साथ ही मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। इसके बाद कमरों में जाकर वहां पर रुकी युवतियों को हाथ पकड़कर बाहर खींचने लगा।

आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए एक युवक ने होटल स्वामी से रुपये मांगे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। होटल स्वामी की तहरीर पर विशाल ठाकुर, करन पटेल, तेजेंद्र कुमार, बबलू को नामजद करते हुए तीन-चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही विशाल ठाकुर, करन पटेल और अमित पिप्पल को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष विशाल ठाकुर को दुष्कर्म और लूट के मामले में आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। वह हाईकोर्ट से जमानत पर छूटकर आया है।

प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि आरोपियों ने होटल पर छापामारी की थी। जिसका वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह लड़कियों का हाथ भी पकड़ रहे थे। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680