asd नए पुराने सभी अधिकारियों पर लागू हों प्रशासनिक अकादमी के नियम और संदेश

नए पुराने सभी अधिकारियों पर लागू हों प्रशासनिक अकादमी के नियम और संदेश

0

सिविल सेवा परीक्षा 2025 के माध्यम से चुने गए 1009 उम्मीदवारों को मंसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) के निर्देशों में कहा गया कि आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आम जनता जनप्रतिनिधियों कॉपरेटिव संस्थाओं सरकारी कर्मियों एवं गणमान्य व्यक्तियों व समाज के कमजोर वर्गों के साथ आपका व्यक्तिगत आचरण आधिकारिक एवं सामाजिक संबंध विनम्र एवं गरिमापूर्ण हो। इसलिए चयनित सभी उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट सेवा के नियमों के अनुरूप हो तथा उन्हें उपहार वित्तीय मुफत प्रचार को अस्वीकार करना चाहिए। बताते चलें कि गत शुक्रवार को जारी इन दिशा निर्देशों में कहा गया है कि यह अधिकारी शासन का प्रधिनिधित्व करते हैं। इसलिए इनका आचरण निरंतर सार्वजनिक समीक्षा के दायरे में रहता है।
इस परीक्षा में 1009 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है। इसमें कहा गया है। “एक भावी प्रशासनिक अधिकारी के रूप में आपसे हमेशा एक आदर्श बनने की अपेक्षा की जाती है। आपके पिछले कार्य भी आपके पूरे करियर में आपके चरित्र और व्यक्तित्व का प्रतिबिंब होंगे। आपको आज से ही एक अधिकारी के लिए आदर्श आचरण प्रदर्शित करना शुरू कर देना चाहिए और अपने प्रशिक्षण के शुरू होने का इंतजार नहीं करना चाहिए। आप शासन और सार्वजनिक सेवा वितरण के संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर आसीन होंगे। दिशा निर्देश में यह भी कहा गया है कि सोशल मीडिया पर आपके द्वारा की गई अथवा सुगम की गई टिप्पणियां और कोई अन्य पोस्ट भी सेवा को प्रतिबिंबित करेगी। इसमें कहा गया है, इसलिए आपको इस चरण में भी ऐसे पोस्ट से बचना चाहिए जो सेवा या उसके सदस्यों को बदनाम कर सकती हैं। ऐसी सामग्री पोस्ट करने के बारे में सतर्क और विवेकपूर्ण रहें जिसे किसी अधिकारी/सेवा के सदस्य के लिए गैर पेशेवर या अनुचित माना जा सकता है। दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर आवेगपूर्ण तरीके से बयान पोस्ट करने से विशेष रूप से बचना चाहिए। इसमें कहा गया है “थोड़ा रूकें और जो आप पोस्ट करने जा रहे हैं उसके संभावित प्रभाव पर विचार करें। इसके बजाय, किसी भी सामग्री को पोस्ट करने से बचना उचित है, क्योंकि इससे किसी व्यक्ति/संस्था के स्तर पर गलत व्याख्या हो सकती है।” अकादमी का आदर्श वाक्य, ‘शीलम् परम भूषणम्: चरित्र सर्वोच्च अलंकरण है अधिकारियों और पूर्व प्रशिक्षुओं को हर समय ईमानदारी, गरिमा, विनम्रता और सदाचार के साथ आचरण करने के लिए मार्गदर्शन करता है।दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि उनका ‘आंतरिक विवेक ही आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका है’ और ये क्या करें और क्या न करें ‘एक अच्छी शुरुआत हो सकती है।’
इसमें कहा गया है, ‘‘किसी अधिकारी की विश्वसनीयता उसकी ईमानदारी से तय होती है, जो एक शाश्वत गुण है। आर्थिक मुद्दों का सावधानीपूर्वक लेखा-जोखा रखना और उपहार, आतिथ्य एवं मुफ्त प्रचार जैसे प्रलोभनों को अस्वीकार करना महत्वपूर्ण है।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘इस संदर्भ में ध्यान रखा जाना चाहिए कि आपकी सफलता का किसी भी स्तर पर अनुचित तरीके से लाभ न उठाया जाए।’’
नए परीक्षा देकर आए अधिकारियों को जो संदेश दिए गए हैं मुझे लगता है कि यह सभी हर सेवा के पुराने अधिकारियों पर ही लागू होते हैं। लेकिन जहां तक नजर आ रहा है इन नियमों का पूर्ण पालन कुछ प्रतिशत अफसर ही कर पाते हैं। क्योंकि पिछले कुछ सालों से तो जो सुनने को मिलता है कई हुक्मरानों के आर्थिक अपराधियों के अत्यंत मधुर संबंध होने की बात सामने आती है। बाकी निर्देशों का पालन भी शायद इनके द्वारा नहीं किया जाता। मुझे लगता है कि प्रशासनिक अकादमी का जो संदेश है वो सरकारी अधिकारी नजरअंदाज करते हैं क्योंकि ना तो प्रशासनिक अकादमी सब पर इतना ध्यान रख पाती है ना ही उन तक नियमों के उल्लंघन की सूचना पहुंच पाती है। इसलिए मेरा मानना है कि पीएम मोदी के स्वच्छ प्रशासन शासन आम आदमी की समस्याओं का समाधान की जो योजना है वो पूरी तौर पर लागू हो सके इसके लिए कमियां करने और अपने कार्यों को निस्तारण न करने वाले अधिकारियों को जिस प्रकार से समय से पहले सेवानिवृति दिए जाने का प्रावधान है वो नियमों का पालन न करने वाले अफसरों पर भी लागू होना चाहिए चाहे नए हो या पुराने। क्योंकि भयबिन प्रीत ना होए गोपाल सिर्फ नागरिकों के लिए ही नहीं है । यह निरकुंश अधिकारियों पर भी लागू होनी चाहिए।
(प्रस्तुतिः रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680