asd मुस्लिम लड़कियों का धर्मांतरण रोके प्रशासन, तभी टलेगा सामूहिक निकाह कार्यक्रम- मौलाना तौकीर रजा

मुस्लिम लड़कियों का धर्मांतरण रोके प्रशासन, तभी टलेगा सामूहिक निकाह कार्यक्रम- मौलाना तौकीर रजा

0

बरेली 18 जुलाई। बरेली में इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने धर्म परिवर्तन करने वाले युवक-युवतियों का निकाह कराने को लेकर फिर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि 21 जुलाई को प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित नहीं हुआ है। उम्मीद है कि प्रशासन हमें अनुमति देगा।
मौलाना ने मांग की है कि जिन लोगों ने मुस्लिम लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराकर शादी कराई है, उनकी भी जांच करवाकर कार्रवाई की जाए। हमें जब तक यह आश्वासन नहीं मिलता हम अपना कार्यक्रम स्थगित नहीं कर सकते। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि अनुमति नहीं मिली तो हम कानून के खिलाफ कोई कार्य नहीं करेंगे।

मौलाना ने बुधवार रात जारी बयान में कहा है कि कार्यक्रम स्थगित करने का पत्र बिना हमारी संस्तुति के जारी किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने हमारी विभिन्न मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था, इसलिए पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थगन का पत्र जारी कर दिया। हालांकि, हमारी जो मांगें थीं बाद में उन पर अपनी तरफ से प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।

मौलाना ने कहा कि जिन लोगों ने मुस्लिम लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराकर शादी कराई है, उनकी जांच करवाकर कार्रवाई के लिए भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया। ऐसे में हमने अपने तीन पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सात दिन के लिए निलंबित कर दिया है।

मौलाना ने कहा कि प्रशासन को यह बताना चाहिए कि जो लोग खुलेआम मुस्लिम लड़कियों का धर्म परिवर्तन करा रहे हैं, उन्हें यह अधिकार किसने दे रखा है। हमारे समाज को बदनाम और जलील करने के लिए लड़कियों को गोमूत्र पिलाते हुए वीडियो जारी किए जा रहे हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई है। हमने अनुमति मांगी तो इतना बवाल किया जा रहा है।

मौलाना ने कहा कि क्या देश में दो तरह के कानून लागू हैं। उनके लिए अलग और मुसलमानों के लिए अलग। यह नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। प्रशासन ऐसे लोगों पर पाबंदी लगाने और पूर्व में हुए धर्म परिवर्तन पर जांच कराने की कार्रवाई करे। हम जब तक आश्वासन नहीं मिलता, हम अपना कार्यक्रम स्थगित नहीं कर सकते। अगर अनुमति नहीं मिली तो हम कानून के खिलाफ कोई भी कार्य नहीं करेंगे।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680