asd अभिनेत्री सपना सिंह के बेटे का संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

अभिनेत्री सपना सिंह के बेटे का संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

0

बरेली 10 दिसंबर। लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘माटी की बन्नो’ में काम कर चुकीं अभिनेत्री सपना सिंह के बेटे सागर का शव बरेली के इज्जतनगर इलाके में अधलखिया गांव के पास रविवार को बरामद हुआ। 14 वर्षीय सागर आनंद विहार कॉलोनी में अपने मामा के पास रहता था और शनिवार को लापता हो गया था। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है।

सागर के मामा ओमप्रकाश ने बताया कि सागर कक्षा आठ में पढ़ता था। वह शनिवार को अपने दोस्त अनुज के साथ निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। रविवार को परिवार ने थाना बारादरी में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सोमवार को पुलिस ने अधलखिया गांव के पास एक शव बरामद किया, जिसे सागर के परिवार ने पहचान लिया।

सागर के मामा ने आनंद विहार कॉलोनी के ही अनुज पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सीसीटीवी फुटेज में सागर, अनुज के साथ देखा गया था। पूछताछ के दौरान अनुज ने बताया कि वह सागर और एक अन्य युवक के साथ था। उन सभी ने नशा किया, जिसके बाद सागर की हालत बिगड़ गई। उसके मुंह और नाक से खून बहने लगा और वह गिर पड़ा। घबराहट में, उन्होंने सागर का शव अधलखिया गांव के पास खाई में फेंक दिया।

पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें अनुज और एक अन्य युवक बाइक से सागर का शव ले जाते हुए नजर आए। इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने पुष्टि की कि फुटेज में दोनों की गतिविधियां साफ देखी जा सकती हैं।
सागर के परिवार ने हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का आरोप लगाया है। परिवार दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग पर अड़ा है। शव भुता थाना क्षेत्र के गांव रसूला में सागर की ननिहाल में रखा है। वह आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680