मुंबई 04 नवंबर। हाल ही में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित हुए अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का अमेरिका में निधन हो गया है। मशहूर डांसर और अभिनेत्री कल्पना अय्यर ने इसकी सूचना अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा की है। मिथुन और हेलेना का विवाह चार महीने ही टिक पाया था। हेलेना ने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मर्द’ में एक खास किरदार निभाया था। लंबे समय से अमेरिका में ही रह रहीं हेलेना ने डेल्टा एयरलाइंस में नौकरी भी की। बीती रात अपनी एक पोस्ट में उन्होंने अपनी तबियत ठीक न होने के बीत सोशल मीडिया पर लिखी थी, लेकिन चिकित्सकीय मदद न लेने के चलते उनका निधन हो गया है।
लंबे समय से अमेरिका में ही रह रहीं हेलेना ने डेल्टा एयरलाइंस में भी नौकरी भी की। वह पेशे से एक अभिनेत्री थीं। उन्होंने ‘दो गुलाब’ (1983), ‘आओ प्यार करें’ (1994) और ‘भाई आखिर भाई होता है’ जैसी फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा हेलेना ने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मर्द’ में भी एक खास किरदार निभाया था। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने 9 साल तक गुजराती नाटकों में भी काम किया था।
बता दें, एक्ट्रेस सारिका से ब्रेकअप होने के बाद मिथुन चक्रवर्ती की मुलाकात मॉडल-एक्ट्रेस हेलेना ल्यूक से हुई थी। दोनों पहली ही नजर में ही एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। महज 21 साल की उम्र में हेलेना ने 1979 में मिथुन संग गुपचुप शादी कर ली और दोनों साथ रहने लगे। कुछ ही दिनों में दोनों के बीच झगड़े होने लगे। हालांकि, ये रिश्ता 4 महीने भी नहीं टिक सका। शादी के 4 महीने बार दोनों का तलाक हो गया। कहा जाता है कि कॉलेज में हेलेना का नाम जावेद खान से जुड़ा था। मिथुन भी उस समय बॉलीवुड में पूरी तरह से स्थापित नहीं हुए थे। हेलेना को मिथुन बहुत ज्यादा टाइम भी नहीं दे पा रहे थे। इसके अलावा, मिथुन के कजिन भी उनके साथ रहते थे। इससे हेलेना को और भी ज्यादा दिक्कत थी। नतीजा यह हुआ कि चार महीने के भीतर तलाक हो गया।