asd एक्टर जितेंद्र कपूर फैमिली ने बेचे अंधेरी के 855 करोड़ के 2 प्लॉट

एक्टर जितेंद्र कपूर फैमिली ने बेचे अंधेरी के 855 करोड़ के 2 प्लॉट

0

मुंबई 06 जून। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की चमकती रियल एस्टेट इंडस्ट्री में एक नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है। फिल्म इंडस्ट्री के ‘जंपिंग जैक’ कहे जाने वाले जितेंद्र और उनके परिवार ने अंधेरी के पॉश इलाके में स्थित दो प्राइम कमर्शियल प्लॉट्स को 855 करोड़ में बेच दिया है। यह डील हाल के सालों में मुंबई की सबसे बड़ी प्रॉपर्टी डील्स में से एक मानी जा रही है। जितेंद्र और उनके परिवार द्वारा संचालित दो कंपनियों ने यह प्लॉट NTT डेटा सेंटर्स को बेचे हैं। यह एक जापानी मल्टीनेशनल आईटी सर्विस और डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है, जो भारत में तेजी से अपने पांव पसार रही है। इस डील का टोटल एरिया 2.39 एकड़ है, जिसमें बालाजी, आईटी पार्क नामक एक कार्यरत प्रोजेक्ट पहले से मौजूद है। इस पर पहले से ही 3 बिल्डिंग्स और कुल 4.90 लाख वर्ग फुट का कंस्ट्रक्शन मौजूद है।

कहां से आए इतने पैसे?
83 वर्षीय अभिनेता जितेंद्र और उनके परिवार की दो कंपनियों ने मिलकर मुंबई में अंधेरी स्थित जमीन एनटीटी ग्लोबल डेटा सेंटर्स को बेच दी है। कहा जा रहा है कि बेची गई संपत्ति में लगभग 2.39 एकड़ की जमीन शामिल हैं। इस जमीन पर वर्तमान में बालाजी आईटी पार्क है, जिसमें तीन इमारतें हैं और कुल बनाया गया क्षेत्र लगभग 4.9 लाख वर्ग फीट है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सौदे में 8.69 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क लगा और अभिनेता के परिवार को 855 करोड़ रुपये मिले, जो बेची गई जमीन की कीमत है। हालांकि, इस मामले पर अभी तक अभिनेता जितेंद्र की कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

जितेंद्र ने बॉलीवुड में कदम रखने के बाद कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने ढेरों बेहतरीन फिल्में दी और बॉलीवुड पर राज किया. ‘हिम्मतवाला’, ‘तहकीकात’, ‘आग और शोला’, ‘जुदाई’, ‘फर्ज’ जितेंद्र की कुछ बेहतरीन फिल्में हैं. हालांकि, पिछले 20 सालों से वो किसी भी फिल्में में फुल फ्लेज्ड रोल में नहीं दिखे हैं. उनकी आखिरी फिल्म साल 2005 में आई ‘हो जाता है प्यार’ है.

उनकी तरह उनके बेटे तुषार भी बॉलीवुड में हैं, लेकिन वो अपने पिता की तरह नाम नहीं कमा पाए और उनका करियर फ्लॉप रहा है. तुषार कपूर ने साल 2001 में अपना फिल्मी करियर शुरू किया था. उनकी पहली फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ थी. हालांकि, उन्हें असली पहचान डायरेक्टर रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी से मिली.

‘गोलमाल’ में लोगों ने लकी के रोल में तुषार कपूर को खूब पसंद किया. तुषार कपूर कुछ समय पहले ही एक नई फिल्म लेकर आए हैं, जिसका नाम है ‘कपकपी’. ये फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. हालांकि, लोगों की तरफ से इस फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला.

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680