चंडीगढ़ 09 सितंबर। हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने आज पहली सूची जारी कर दी है। उन्होंने 20 उम्मीदवारों की घोषणा की है। इससे पहले चर्चा थी की आप कांग्रेस के साथ मिलकर हरियाणा में चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के साथ बात नहीं बनने पर आप ने 20 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया।
आप ने नारायणगढ़ से गुरपाल सिंह, कलायत से अनुराग ढांढा, पुंडरी से नरेंद्र शर्मा, घरौंदा से जयपाल शर्मा, असंध से अमनदीप जुंडला, समलखा से बिट्टू पहलवान, उचाना कलां से पवन फौजी, डबवाली से कुलदीप गदराना, रनिया से हैप्पी रनिया, भिवानी से इंदू शर्मा, मेहम से विकास नेहरा और रोहतक से विजेंद्र हुड्डा को मैदान में उतारा है।
वहीं, बहादुरगढ़ से कुलदीप चिकारा, बादली से रणवीर गुलिया, बेरी से सोनू अहलावत शेरिया, महेंद्रगढ़ से मनीष यादव, नरनौल से रविंद्र मात्रू, बादशाहपुर से बीर सिंह सरपंच, सोहना से धर्मेंद्र खतना और बल्लभगढ़ से रविंद्र फौजदार को टिकट दिया है।
बताते चले कि आम आदमी पार्टी ने 20 कैंडिडेट की सूची की ऐलान ऐसे वक्त पर किया है जब अभी कांग्रेस से उसकी गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है, लेकिन 20 सीटों पर घोषित कैंडिडेट को देखे तो काफी ऐसी सीटें हैं। जहां पर कांग्रेस भी उम्मीदवार उतार चुकी है। उचाना कलां सीट शामिल है। कांग्रेस ने यहां से पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे और पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह को उतारा है। सिंह की उम्मीदवारी को ऐलान कांग्रेस ने दूसरी सूची में किया था। अन्य सीटों में रोहतक, बादशाहपुर जैसी अहम सीटें भी शामिल है। कांग्रेस ने बादशहपुर से वर्धन यादव को उतारा है। इस सीट पर बीजेपी से पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह मैदान में हैं। पत्रकारिता छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए अनुराग ढांडा को आप ने कालायत से चुनाव मैदान में उतारा है।