asd तीन मासूम बच्चों के साथ तालाब में कूदी महिला, दो के शव बरामद

तीन मासूम बच्चों के साथ तालाब में कूदी महिला, दो के शव बरामद

0

भदोही 10 अप्रैल। भदोही के दुर्गागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जद्दोपुर गांव में गुरुवार सुबह दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। गांव की रहने वाली अन्नू देवी (35) अपने तीन मासूम बच्चों के साथ तालाब में कूद गई। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार, अन्नू देवी अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती थी। कुछ दिन पहले ही वह अपनी सास चमेलिया देवी की तेरहवीं में शामिल होने के लिए घर आई थी। बताया जा रहा है कि सास की मौत के बाद से ही अन्नू गहरे सदमे में थी।

परिजन बताते हैं कि वह अक्सर रोते हुए कहती थीं, ‘अब किसके सहारे जियूंगी?’ गुरुवार की सुबह वह अपनी बेटी दीक्षा (8), बेटे सूर्यांश (6) और दिव्यांश (3) के साथ गांव के तालाब पर पहुंची और छलांग लगा दी। सुबह जब परिवार वालों ने उन्हें घर में नहीं पाया तो तलाश शुरू कर दी। तालाब किनारे अनु के चप्पल और बच्चों के कपड़े मिले। अनहोनी की आशंका पर परिवार वालों ने पुलिस और गोताखोरों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने तालाब में अनु और उसके तीन बच्चों की तलाश की। गोताखोरों ने दो बच्चों के शव को बरामद किया। बाकियों की तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक अनु यादव की सास की मौत तीन दिन पहले कैंसर से हो गई थी। घर में मातम का माहौल था। बताया जा रहा है कि अनु अपने पति सुनील यादव और बच्चों के साथ मुंबई में रहती थी। डेढ़ महीने पहले वह अपने सास की तबीयत खराब होने की सूचना पर गांव आई थी।

मृतका के चचेरे भाई समर बहादुर यादव ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मेरी बहन अनु की शादी 12 साल पहले सुनील यादव से हुई थी। वह लगातार प्रताड़ना झेल रही थी। कई बार हमने समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। हमको लगता है कि ससुराल वालों ने बहन और उसके बच्चों को मारकर तालाब में फेंक दिया है। हम इस मामले की जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। हमने थाने में तहरीर भी दी है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680