asd हाईवे पर यात्रियों से भरी ट्रैवलर ने ट्रक में मारी टक्कर दो युवतियों समेत 3 लोगों की मौत; 15 घायल

हाईवे पर यात्रियों से भरी ट्रैवलर ने ट्रक में मारी टक्कर दो युवतियों समेत 3 लोगों की मौत; 15 घायल

0

रुदौली (अयोध्या) 15 नवंबर। लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में मेदांता अस्पताल लखनऊ के लैब टेक्नीशियन व दो युवतियों सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा पर लखनऊ से अयोध्या दर्शन को जा रहे थे। वहीं, ट्रैवलर के 15 यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर भेलसर चौकी के नवीन मंडी कुढासादात के पास दुर्घटना शुक्रवार को भोर में लगभग पांच बजे हुई। कुढासादात के पास रुदौली नगर जाने के लिए कट बना है। इस कट पर तेज रफ्तार ट्रक अयोध्या जाने के लिए मुड़ रहा था। तभी लखनऊ की तरफ से आ रही यात्रियों से भरी ट्रैवलर ने ट्रक में टक्कर मार दी। ट्रैवलर कानपुर से गोरखपुर बारात लेकर जा रही थी। इसमें बैठे 15 लोग घायल हो गए। ट्रक में ट्रैवलर के टकराने के बाद लखनऊ से अयोध्या जा रही कार टकरा गई। कार की ट्रक व ट्रैवलर में टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और वाहन के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। हाइवे पर एक घंटे तक जाम लग गया।

हादसे में कार सवार 30 वर्षीय डा. हुसैन, कन्नौज के मिरवन मढ़हा उमरदा निवासी धर्मवीर की 26 वर्षीय पुत्री रचना व कन्नौज के लोहागढ़ के राकेश की 25 वर्षीय पुत्री उपासना सिंह की मौके पर मौत हो गयी। कार में सवार 30 वर्षीय नीतू व 26 वर्षीय स्नेहा की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों का इलाज दर्शननगर स्थित मेडिकल कालेज में चल रहा है। हादसे में ट्रैवलर सवार सुनील जायसवाल, संदीप जायसवाल, वंदना जायसवाल, आशीष जायसवाल, गौरी, श्रुति, गरिमा, रीना, रणधीर सिंह, तृप्ति जायसवाल, पूजा जायसवाल, मीना देवी व पीहू घायल है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680