asd बरेली के होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, 7 लड़कियों समेत 10 गिरफ्तार

बरेली के होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, 7 लड़कियों समेत 10 गिरफ्तार

0

बरेली 22 मई। बरेली के इज्जतनगर में सत्तापक्ष के लोगों और रसूखदारों की सेटिंग से कई जगह सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा है। लगातार तीसरे दिन गोपनीय सूचना पर इज्जतनगर पुलिस ने कार्रवाई की है। संजय नगर के संभव होटल में सेक्स रैकेट पकड़ा गया जिसमें सात महिलाएं और तीन पुरुष गिरफ्तार कर लिए गए।

गिरोह की सरगना बताई जा रही होटल संचालिका अपनी सहेली के साथ मौके से खिसक गईं जो सत्तापक्ष के एक जनप्रतिनिधि की बहन बताई जा रही है। दस मोबाइल और आपत्तिजनक सामान बरामद कर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सोमवार रात सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह की टीम जब संभव होटल पहुंची तो वहां सात महिलाएं और तीन पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन लोगों से 82500 रुपये, 10 मोबाइल, सेक्सवर्धक दवाइयां, मेकअप का सामान, एंट्री रजिस्टर आदि सामान बरामद किया है।

पुलिस रैकेट के संपर्क वाले लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस ने होटल संभव पर ताला जड़कर बंद कर दिया है। पुलिस को शक है कि सेक्स रैकेट गिरोह का नेटवर्क दूसरे जिलों तक फैला हो सकता है और सैक्स रैकेट के तार राजनीतिक लोगों से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है।
संभव होटल में देह व्यापार करने के लिए राजस्थान, पश्चिमी बंगाल, झारखंड की युवतियों को शहर में किराये पर लाकर रखा गया था। इन युवतियों को होटल में बिना एंट्री किए बुलाकर ग्राहक जुटाए जाते थे और आधी रकम इन युवतियों को भी दी जाती थी। लखनऊ की आशिया, पश्चिम बंगाल की सपना व अजमीरा और दीपिका माथा, झारखंड की माही, राजस्थान की पल्लवी, बदायूं निवासी मोनिका को गिरफ्तार किया गया।
संजयनगर निवासी सुमित शर्मा, शेरगढ़ मोहम्मदपुर निवासी चन्नू खां, अभयपुर भोजीपुरा निवासी गौस मोहम्मद को देह व्यापार करते पकड़ा गया।

पुलिस रैकेट की सरगना मेघा सिटी इज्जतनगर निवासी ज्योति पटेल और छोटी बिहार इज्जतनगर निवासी रेशमा की तलाश में जुटी है। सभी के खिलाफ इज्जतनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
सैक्स रैकेट में एक सफेदपोश का जुड़ाव सामने आया है। जिस ज्योति पटेल के होटल संभव में सेक्स रैकेट पकड़ा गया है, उसका भाई सत्ताधारी पार्टी से जनप्रतिनिधि बताया जा रहा है। पुलिस इस बिंदु पर जांच भी कर रही है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680