asd अस्पताल में सोते मरीज के पैर की 5 उंगली चूहे ने कुतरी, तेजस्वी यादव ने वीडियो शेयर कर कसा तंज

अस्पताल में सोते मरीज के पैर की 5 उंगली चूहे ने कुतरी, तेजस्वी यादव ने वीडियो शेयर कर कसा तंज

0

पटना 20 मई। पटना के NMCH में एक मरीज के पैर की 5 उंगलियां चूहे ने कुतर दी। मरीज अवधेश कुमार नालंदा के रहने वाले हैं। अवधेश हड्डी रोग विभाग में एडमिट हैं। पीड़ित मरीज ने बताया कि उनके दूसरे पैर की हड्डी टूट जाने के कारण वह इलाज कराने कुछ दिन पहले NMCH में आए थे।

इलाज के बाद उनके पैर में प्लास्टर लग गया। शनिवार को उनको बुखार आया। पानी भी चढ़ा। इस कारण उन्हें नींद नहीं आ रही थी, लेकिन देर रात कब नींद लग गई पता नहीं चला। जब सुबह उनकी नींद खुली तो पैर की उंगलियों में जलन हो रही थी। उन्होंने देखा तो पैर की उंगलियों से खून बह रहा था। बेड खून के धब्बे से लाल हो गया था। अस्पताल में हंगामा हो गया, हम लोग परेशान हो गए।

आगे कहा कि हमें पता चला कि उनके पैर की पांचों उंगलियों को चूहा ने कुतर डाला है। उन्होंने इसकी शिकायत वार्ड में उपस्थित नर्स से की। तब नर्स ने डॉक्टर के आदेश के बाद पैर के उंगलियों में दवाई लगाकर बैंडेज लगा दिया।

पत्नी ने बताया कि 10 साल पहले हादसे में उनका एक पैर कट गया था। वहीं दूसरे पैर में समस्या आने पर 20 दिन पहले डॉक्टर ओमप्रकाश की यूनिट में भर्ती हुए थे। ऑपरेशन के बाद अवधेश को हड्डी रोग विभाग के यूनिट 4 में बेड नंबर 55 पर रखा गया था। शनिवार को उनके साथ ये हादसा हो गया।

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ओमप्रकाश ने स्वीकार किया कि अस्पताल में चूहों की संख्या बढ़ गई है। डॉक्टर ओमप्रकाश ने अस्पताल के अधीक्षक को चूहों के आने-जाने वाली जगहों पर जाली लगाने का सुझाव दिया है। साथ ही सफाई कर्मियों को विशेष सफाई का आदेश दिया गया है।

वहीं इस पर अब बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर जोरदार हमला बोला है।
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि पटना के (NMCH) नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती दिव्यांग मरीज जो रात के समय गहरी नींद में थे तो उनके पैर की उंगलियों को चूहे ने कुतर दिया। इसी अस्पताल में बीते दिनों एक मृतक की आंख को चूहे ने कुतर दिया था लेकिन किसी पर अभी तक कोई कारवाई नहीं हुई।

तेजस्वी यादव ने लिखा कि अंदरखाने RSS/BJP के CM उम्मीदवार बन इतरा कर घूम रहे अमंगलकारी स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने हमारे द्वारा 17 महीने के कार्यकाल में दिन-रात मेहनत कर सुधारी-संवारी गयी स्वास्थ्य व्यवस्था को फिर से बदहाल कर दिया है। अब स्वास्थ्य विभाग फिर से दुर्गति पथ पर है। जो विभाग अपने अस्पतालों में साफ-सफाई और सुरक्षा तक की व्यवस्था नहीं कर पाता, जहां अच्छा भला आदमी बीमार हो जाए वो मरीजों का क्या इलाज करेगा?

सीएम पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने आगे लिखा कि अचेत मुख्यमंत्री को प्रेजेंटेशन दिखा बता दिया जाएगा कि मरीज की उंगलियां चूहे ने नहीं बल्कि करोड़ों की अत्याधुनिक रोबोटिक मशीन द्वारा उसके ऑपरेशन के जरिए कुतरी गयी है। फिर CM बोलेंगे कि 2005 से पहले ई सब होता था जी?

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680