asd प्रेमिका की मौत से दुखी मेरठ के युवक ने करनाल में ट्रेन से कटकर दी जान

प्रेमिका की मौत से दुखी मेरठ के युवक ने करनाल में ट्रेन से कटकर दी जान

0

करनाल 12 फरवरी। नीलोखेड़ी रेलवे स्टेशन पर बुधवार को मेरठ निवासी 28 वर्षीय अजय शर्मा पुत्र ऋषिपाल शर्मा निवासी इंद्रलोक कालोनी ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला है। उसने प्रेमिका की मौत से आहत होकर जान देने की बात लिखी है।

जीआरपी कुरुक्षेत्र के एसआइ कमल ने बताया कि शव को कब्जे में लिया है। ट्रेन से कटने के कारण युवक का शरीर दो हिस्सों में बंटा मिला। युवक के पास से दो मोबाइल मिले। एक मोबाइल लगातार बज रहा था। काल रिसीव करने पर जानकारी मिली कि युवक नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में काम करता था। वह बुधवार को अपनी क्रेटा कार लेकर करनाल के नीलोखेड़ी पहुंचा। यहां कार खड़ी करके रेलवे स्टेशन के अंदर पहुंचा। उसी समय एक्सप्रेस ट्रेन मौके से गुजरी।

युवक ने एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक की जेब से सुसाइड नोट मिला है। जिसे लिखा है कि उसकी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं है। उसकी प्रेमिका ने कुछ दिन पहले आत्महत्या कर ली थी। इसके चलते वह आहत था। इसी कारण उसने यह कदम उठाया है। जीआरपी ने बताया कि युवक के स्वजन को सूचित कर दिया गया है। शव को कुरुक्षेत्र के सिविल अस्पताल स्थित मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है।

एसआई कमल ने बताया कि मृतक के परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों की ओर से अगर कोई तहरीर मिलती है तो उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में मेरठ के पल्लवपुरम थाना प्रभारी अखिलेश गौड़ ने जानकारी से इन्कार किया है। उनका कहना है कि कुरुक्षेत्र जीआरपी ने थाने में हादसे के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। फैंटम को युवक के घर भेजकर जानकारी की जाएगी।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680