asd महाकुंभ में लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी जीप की बस से टक्कर, 2 की मौत; 10 लोग घायल

महाकुंभ में लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी जीप की बस से टक्कर, 2 की मौत; 10 लोग घायल

0

उन्नाव 06 फरवरी। कानपुर-लखनऊ हाइवे पर अजगैन क्षेत्र में आज सुबह करीब 6:30 बजे हादसा हुआ। कुंभ स्नान कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी एक मार्शल जीप आगे चल रही रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में पिता-पुत्री की मौत गई और 10 गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार के बीच 20 मिनट बाद पहुंची पुलिस ने जीप में फंसे लोगों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। करीब एक घंटे हाइवे पर जाम के हालात रहे। क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर आवागमन सामान्य कराया गया। चालक को झपकी लगने से हादसे की बात सामने आई है।

मध्य प्रदेश के ईशागढ़ व शिवपुरी के 12 श्रद्धालु मार्शल जीप से एक फरवरी को कुंभ स्नान के लिए पहुंचे थे। स्नान के बाद सभी वाराणसी काशी विश्वनाथ फिर अयोध्या में रामलला के दर्शन कर चित्रकूट जा रहे थे। अजगैन क्षेत्र में चमरौली गांव के सामने जीप आगे चल रही महोबा डिपो की रोडवेज बस में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दो श्रद्धालु 55 वर्षीय सुरेश तिवारी निवासी ईशागढ़ अशोक नगर मध्यप्रदेश व उनकी 30 वर्षीय बेटी राधा व्यास पत्नी कपिल व्यास निवासी शिवपुरी मध्यप्रदेश की मौके पर मौत हो गई।

पत्नी ओमवती समेत 10 लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी ले जाया गया, वहां से दो को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ओमवती को कानपुर एलएलआर रेफर किया गया है। अन्य की हालत सामान्य है। सीओ हसनगंज संतोष सिंह ने सीएचसी पहुंचकर घायलों का हाल जाना। पुलिस दूसरे वाहन से अन्य यात्रियों को गंतव्य तक भेजने का प्रबंध कर रही है।

घायलों में विमला सिंह पत्नी विनोद निवासी शिवपुरी मध्यप्रदेश, परमाण सिंह पुत्र राजूनाथ सिंह निवासी मध्यप्रदेश, भगवती पत्नी जगदीश निवासी ईसागढ़ मध्य प्रदेश, सतीश निवासी मध्यप्रदेश, रानी, अंश, अनिका, चालक शिवा, ओमवती सुषमा भार्गव शामिल है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680