asd टिहरी-घनसाली मार्ग पर सड़क पर पलटी यात्रियों से भरी बस

टिहरी-घनसाली मार्ग पर सड़क पर पलटी यात्रियों से भरी बस

0

टिहरी 11 जून। नई टिहरी-घनसाली मोटर मार्ग पर एक बस के पलटने की सूचना से हड़कंप मच गया। दुर्घटना टिपरी के समीप हुई, जहां अचानक बस सड़क पर पलट गई। बस में 33 यात्री सवार थे जिनमें से चार यात्रियों को गंभीर चोट आई हैं।
नई टिहरी-घनसाली मोटर मार्ग पर टिपरी से करीब 1.5 किमी आगे डबा खाले नामे तोके स्थान पर एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ और तत्काल एक टीम को घटनास्थल पहुंची। बस में लगभग 33 यात्री सवार थे। दुर्घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन्हें 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव भेजा गया है।

इसके अलावा करीब 15 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। बस उत्तरकाशी से केदारनाथ जा रही थी। सभी यात्री गुजरात के निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस के मुताबिक अहमदाबाद से करीब 42 लोगों का एक दल दो गाड़ियों में हरिद्वार से चार धाम की यात्रा के लिए रवाना हुआ था। आज गंगोत्री और यमुनोत्री यात्रा करके केदारनाथ जा रहे थे। इसी दौरान यात्री बस में से एक बस टिहरी जिले के ग्राम टिपरी के पास मोड पर ब्रेक ना लगने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस बस में बस में कुल 33 यात्री सवार थे। जिनमें से 3 यात्रियों को गंभीर छोटी आई है। जबकि अन्य यात्री को हल्की-फुल्की छोटी आई है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 108 के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव रवाना किया गया है।

ये लोग हुए घायल
कनकू बेन नायक (48) पत्नी सतीश नायक सरखेज जिला अहमदाबाद गुजरात
सतीश पंड्या (67) वाइफ मनु भाई पंड्या निवासी ग्राम सरखेज जिला अहमदाबाद गुजरात
चंद्रिका बेन (56) पत्नी मनोज भाई पंड्या निवासी राजकोट गुजरात
लीला शंकर (29) पुत्र हकरा निवासी घंकरा जिला सलेमपुर उदयपुर राजस्थान

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680