asd अल्मोड़ा में खाई में गिरी यात्रियों से खचाखच भरी बस, 36 की मौत, 6 घायल

अल्मोड़ा में खाई में गिरी यात्रियों से खचाखच भरी बस, 36 की मौत, 6 घायल

0

अल्मोड़ा 04 नवंबर। उत्तराखंड में आज सुबह बड़ा बस हादसा हुआ। मार्चुला के पास एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में 36
लोगों की मौत और 6 के घायल की खबर है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। जिस खाई बस गिरी है, लगभग उसकी गहराई 100 मीटर से अधिक है। एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

जानकारी के अनुसार, नैनी डांडा से रामनगर जा रही एक बस आज सुबह खाई में गिर गई। गीत जागीर नदी के किनारे गिरी बस में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। शुरुआती जानकारी मिली है कि हादसे का शिकार हुई बस नैनीडांडा के किनाथ से सवारियों को लेकर जा रही थी। बस को रामनगर जाना था। यूजर्स कम्पनी की बस है। बस सारड बैंड के पास नदी में गिरी है। मरने वालों की संख्या 25 से ज्यादा हो सकती है। बस 42 सीटर थी। बस में 40 से ज्यादा यात्री थे। हादसे के बाद कुछ यात्री खुद ही बस से बाहर निकल आए। कुछ लोग छिटक कर नीचे गिरे। घायल लोगों ने ही जानकारी दूसरों तक पहुंचाई। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। घायलों को अस्पताल ले जाने का काम किया जा रहा है।

एसएसपी अल्मोड़ा भी मौके के लिए रवाना हो चुके है, सल्ट पुलिस मौके पर पहुंच गई है, SDRF की टीम को भी रवाना किया है। रामनगर और सुशीला तिवारी अस्पताल में घायलों के उपचार के लिए तैयारी की जा रही है।

CM पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख और घायलों को 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए। पौड़ी और अल्मोड़ा के एआरटीओ प्रवर्तन को सस्पेंड कर दिया गया हैं।

हादसे के बाद सीएम धामी और सांसद अनिल बलूनी उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए। वह दिल्ली में भाजपा की एक बड़ी बैठक में शामिल होने के लिए गए थे। इधर, कमिश्नर दीपक रावत ने बताया- 4 गंभीर घायलों को हेलिकॉप्टर से एम्स में भर्ती कराया गया है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680