asd राघोपुर में पीपा पुल से टकराई नाव, 100 से अधिक लोग थे सवार

राघोपुर में पीपा पुल से टकराई नाव, 100 से अधिक लोग थे सवार

0

हाजीपुर 04 जुलाई। राघोपुर के रुस्तमपुर कच्ची दरगाह से राघोपुर आने के दौरान पीपा पुल से नाव टकराने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ।

जानकारी के मुताबिक नाव कच्ची दरगाह घाट की तरफ से राघोपुर की तरफ आ रही थी। इसी दौरान यह पीपा पुल के ड्रम से टकरा गई। लोगों की मदद से यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया वहीं, फिर कुछ लोगों की मदद से पीपा पुल के सहारे कुछ लोग को उतारा गया। वही दूसरे नाव लाकर लोगों को नदी पार कराया गया। नाव पर करीब 100 लोग सवार थे।

बताया गया कि राघोपुर के कच्ची दरगाह रुस्तमपुर घाट पटना की तरफ से नाव रुस्तमपुर घाट राघोपुर के लिए खुली थी। इसी दौरान पानी का तेज बहाव होने के कारण नाव पीपा पुल से टकरा गया। इस दौरान अफरातफरी मच गई। नाव पर सवार कुछ लोगों ने हिम्मत से काम लिया और नाव को पीपा पुल में सटाकर कुछ सवारी को सुरक्षित उतार दिया। इस दौरान जान जोखिम में डालकर नाव से पीपा पुल के ड्रम के माध्यम से पीपा पुल पर चढ़े। वही आनन-फानन में दुसरे रूस्तमपुर घाट पर से आनन-फानन में दूसरे नाविक नाव लेकर आए उसके बाद सभी सवारी को सुरक्षित नदी पार कराया गया।

नाव पर सवार लोगों ने बताया कि नाविक खुद पैसा वसूलने में लग जाता है और नाव का पतवार अन ट्रेंड लोगों के हाथ में थमा देता है। जिसके कारण यह हादसा हुआ है। नाव टकराने के पश्चात नाव पर सवार सभी लोग काफी घबरा गए। नाव पर सवार अधिकतर सरकारी शिक्षक थे। उन्होंने बताया कि कुछ शिक्षक को ऑनलाइन अप के माध्यम से अटेंडेंस बनाने का जल्दबाजी था इसलिए पीपा पुल के ड्रम के माध्यम से जान जोखिम में डालकर उतर गए।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680