asd कंगना रनौत सांसदी के इसी कार्यकाल में कर लेंगी शादी! बोलीं- उसके बाद करने का फायदा नहीं

कंगना रनौत सांसदी के इसी कार्यकाल में कर लेंगी शादी! बोलीं- उसके बाद करने का फायदा नहीं

0

नई दिल्ली 17 सितंबर। बॉलीवुड एक्ट्रेस और अब हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनकी शादी! उन्होंने हाल ही में इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि वो कब ब्याह रचाएंगी। मालूम हो कि 38 साल की कंगना से अक्सर उनकी शादी को लेकर सवाल पूछे जाते हैं। बल्कि वो जबसे सांसद बनी हैं, तबसे ही उनका नाम लोजपा (आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान से भी जोड़ा जाता है। दोनों ने एक फिल्म में भी साथ काम किया है और जब संसद भवन में उनकी मुलाकात हुई तो उनकी तस्वीर हर जगह छाई हुई थी।

उन्होंने कहा कि वो शादी करना चाहती हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वो इसी कार्यकाल के दौरान सात फेरे ले सकती हैं तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि उम्मीद तो है, क्योंकि इसके बाद शादी करने का तो कोई फायदा नहीं है! जब कंगना रनौत से आगे की प्लानिंग के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज़ में कहा, पहले मेरी फिल्म रिलीज होने दो, फिर मैं आपको आगे बताऊंगी.

कंगना का नाम इन दिनों चिराग पासवान से जोड़ा जा रहा है, जो उनकी तरह ही राजनीति में हैं। दोनों ने साल 2011 में श्मिले ना मिले हम फिल्म में साथ काम किया था। इनकी केमिस्ट्री फैंस को पसंद आती है। हालांकि, कंगना ने कई बार कहा है कि चिराग और वो अच्छे दोस्त हैं।
साथ इंटरव्यू के दौरान चिराग पासवान ने भी अपनी शादी को लेकर बात की. उनसे पूछा गया कि क्या वो इस साल शादी करेंगे. तो उन्होंने मुस्कुरा कर इसके जवाब में कहा, नहीं.

कंगना की फिल्मों की बात करें तो साल 2006 में ‘गैंगस्टर’ फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। वो ‘फैशन’, ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’, ‘तनु वेड्स मनु’, ‘क्वीन’, ‘कृष 3’ सहित कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्हें ‘तेजस’ के बाद ‘इमरजेंसी मूवी’ में देखा जाएगा। ये फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन विवाद के चलते इसे सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट नहीं दिया और ये अपने तय समय पर सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई। अब इसे 10 बदलाव और तीन सीन डिलीट करने के निर्देश के साथ U/A सर्टिफिकेट मिल गया है। हालांकि, मेकर्स ने अभी इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680