asd रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड में लैंडस्लाइड से 5 लोगों की मौत, 3 घायल

रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड में लैंडस्लाइड से 5 लोगों की मौत, 3 घायल

0

रुद्रप्रयाग 10 सितंबर। सोमवार देर शाम केदारनाथ राजमार्ग के सोनप्रयाग से लगभग एक किमी दूर गौरीकुंड की तरफ भूस्खलन हो गया था. गौरीकुंड से सोनप्रयाग की ओर आ रहे अनेक यात्री मलबे के नीचे दब गए. जिसकी वजह से 5 की मौत हो गई. मृतकों में 3 पुरुष और 2 महिलाएं हैं. जबकि 3 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच मुनकटिया के नजदीक हुए इस हादसे की जानकारी शाम को हुई. मलबे में श्रद्धालुओं के दबे होने की जानकारी मिलते ही फौरन पुलिस, प्रशासन, राज्य आपदा प्रतिवादन बल और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमें मौके पर पहुंची और बचाव और राहत कार्य शुरू किया. बचाव दलों द्वारा मौके से एक मृतक और तीन घायल व्यक्तियों को निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए से सोनप्रयाग लाया गया. एसडीआरएफ की टीम ने सुबह तीन शव मलबे से निकाले.

यहां पर रात के समय खराब मौसम और लगातार मलबा-पत्थर गिरने के कारण रेस्क्यू टीमों को राहत और बचाव कार्य करने में दिक्कतें आयी. खतरे को देखते हुए रेस्क्यू कार्य रोकना पड़ा था. दरअसल जनपद पुलिस के स्तर से यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत इस मार्ग पर सुरक्षा के दृष्टिगत शाम 06-30 बजे के बाद आवाजाही बिल्कुल बन्द कर दी गयी थी. जो लोग इस समयावधि से पहले गौरीकुंड से सोनप्रयाग की ओर चले गये थे, उन लोगों के साथ यह हादसा हुआ.

मंगलवार सुबह मौसम अनुकूल होने और यहां पर मलबा-पत्थर गिरना बन्द होने पर रेस्क्यू टीमों द्वारा रेस्क्यू कार्य प्रारम्भ किया गया. रेस्क्यू टीमों को इस स्थल पर 3 व्यक्ति अचेत अवस्था में मिले. जिनको डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया है. लगातार चले रेस्क्यू अभियान के दौरान कुछ देर बाद रेस्क्यू टीमों को एक और महिला अचेत अवस्था में मिली, जिनको डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया है. इस तरह गौरीकुंड लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या 05 हो गयी है. मलबे की चपेट में आने से 3 लोग घायल भी हैं.

हादसे में जीवच तिवारी पुत्र रामचरित निवासी धनवा नेपाल (उम्र 60 वर्ष) मनप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी वेस्ट बंगाल (उम्र 30 वर्ष) छगनलाल पुत्र भक्त राम निवासी राजोत जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 45 वर्ष) घायल हुए है.

वहीं मृतकों में गोपाल पुत्र भक्तराम निवासी जीजोड़ा पोस्ट राजोद जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष) दुर्गाबाई खापर पत्नी संघन लाल निवासी नेपावाली, जिला घाट, मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष) तितली देवी पत्नी राजेंद्र मंडल निवासी ग्राम वैदेही जिला धनवा नेपाल (उम्र 70 वर्ष) भारत भाई निरालाल पुत्र निरालाल पटेल निवासी ए 301 सरदार पैलेस करवाल नगर खटोदरा सूरत गुजरात (उम्र 52 वर्ष) समनबाई पत्नी शालक राम निवासी झिझोरा जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष) शामिल है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680