asd मणिपुर में फिर हिंसा भड़की, जिरीबाम में 5 की मौत

मणिपुर में फिर हिंसा भड़की, जिरीबाम में 5 की मौत

0

इंफाल, 07 सितंबर। मणिपुर के मोइरांग में पूर्व सीएम के घर पर हमले के अगले दिन आज एक बार फिर हिंसा हुई। जिरीबाम जिले में आज सुबह फायरिंग की दो अलग-अलग घटनाओं में 5 लोगों की मौत हुई है। इंफाल में भीड़ ने मणिपुर राइफल्स हेडक्वार्टर पर हमला कर दिया। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में 5 लोग घायल हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, जिरीबाम में पहली घटना जिला हेडक्वार्टर से करीब सात किलोमीटर दूर हुई। संदिग्ध पहाड़ी उग्रवादियों ने एक घर में घुसकर बुजुर्ग को सोते समय गोली मार दी। मृतक की पहचान कुलेंद्र सिंघा के रूप में हुई। वह घर में अकेले रहते थे। बुजुर्ग की हत्या के बाद जिरीबाम में कुकी और मैतेई समुदायों के बीच गोलीबारी हुई। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई। इलाके में सुबह से लगातार गोलीबारी की खबरें आ रही हैं। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। इंफाल में भीड़ ने मणिपुर राइफल्स हेडक्वार्टर पर हमला किया दूसरी तरफ, इंफाल वेस्ट और इंफाल ईस्ट में भीड़ ने मणिपुर राइफल्स हेडक्वार्टर पर हमला कर दिया। गुस्साई भीड़ सुरक्षाबलों से हथियार छीनना चाहती थी। पुलिस ने ब्त्च्थ् जवानों के साथ मिलकर जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने पैलेट गन से कई राउंड फायरिंग की। मॉक बम और आंसू गैस के गोले भी दागे।

सुरक्षाबलों और भीड़ के बीच रातभर संघर्ष चला। 5 लोगों के घायल होने की खबर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक हथियार या गोला-बारूद लूटे जाने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, दोनों जगहों पर हिंसा में मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है।

राज्य में लगातार हो रही हिंसा से तनाव बना हुआ है। मणिपुर सरकार और केंद्र सरकार की कोशिश है कि हिंसा को जल्द से जल्द नियंत्रित किया जा सके। सुरक्षा बलों ने हाल ही में भीड़ पर काबू पाने के लिए नए उपकरण और हथियारों का इस्तेमाल किया है। इस बीच, लोगों में डर का माहौल है, और सभी की निगाहें सरकार पर हैं कि कब यह हिंसा थमेगी।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680