asd सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम ने फिर ली बीजेपी की सदस्यता, 25 सितंबर तक चलेगा अभियान

सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम ने फिर ली बीजेपी की सदस्यता, 25 सितंबर तक चलेगा अभियान

0

लखनऊ 03 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने राज्य में भाजपा के सदस्यता अभियान 2024 की शुरुआत के लिए पार्टी राज्य मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की नवीनीकृत सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सीएम योगी और केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक को सदस्यता का प्रमाण पत्र प्रदान किया। दरअसल, यूपी में भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। यह अभियान दो सितंबर को शुरू हुआ और 25 सितंबर तक चलेगा। इसी अभियान में सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम ने फिर से पार्टी की सदस्यता ली है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हम सब दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में यहां सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। हम पहले से ही सदस्य हैं लेकिन पुनः साधारण सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। भारत के अंदर केवल भारतीय जनता पार्टी ही कैडर आधारित पार्टी है। यह पार्टी वर्तमान में पूरे देश में अपना सर्वव्यापी और समावेशी स्वरूप बनाने में सफल रही है। भाजपा कार्यकर्ता कह सकता है दल से बड़ा देश है। उन्होंने कहा कि आमजन में भारतीय जनता पार्टी के प्रति स्वतः स्फूर्त भाव से सम्मान है। वह भाजपा से जुड़ना चाहता है पर जब हम उस तक नहीं पहुंचते हैं तो उसे निराशा होती है। हम सब इस कार्यक्रम के साथ लगेंगे और साधारण सदस्य के साथ सक्रिय सदस्य भी बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि राम काज कीन्हें बिना मोहि कहां विश्राम। हम गरीब के पास जाएं जहां प्रधानमंत्री आवास मिला है उसके साथ सेल्फी लें और दिखाएं तो वह खुश होगा। हाल ही में 60 हजार सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की है। हम दो साल में दो लाख सरकारी नौकरी और एक करोड़ निजी क्षेत्र में नौकरी लेकर आने वाले हैं। 60 लाख नौजवानों को स्टार्टअप के जरिए एंटरप्रेन्योर और उद्यमी बनाने का काम करने जा रही है। आपको उन तक पहुंचकर उन्हें जोड़ना है क्योंकि उनके मन में सम्मान तो है पर संकोच भी है। जब विरोधी दुष्प्रचार फैलाते हैं तो उनके मन में संकोच होता है। हमें इसे दूर करना हैं।

वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान प्रारंभ हो चुका है। पहले चरण का अभियान 2 सितंबर से 25 सितंबर और दूसरे चरण का अभियान एक अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। जनसंघ से लेकर भाजपा तक हमारे अभियान लगातार जारी हैं। लोग हमारी विचारधारा पर आरोप लगाते रहे पर हम आगे बढ़ते रहे। आज कश्मीर से कन्याकुमारी तक भाजपा का संगठन है। दक्षिण भारत में भी हमने अच्छा प्रदर्शन किया है और मजबूत ताकत बनकर उभरे हैं।

इसके साथ ही भाजपा ने सदस्यता के लिए टोल फ्री नंबर 8800002024 और बारकोड जारी कर दिया है। इस नंबर पर मिस कॉल करके कोई भी भाजपा का सदस्य बन सकता है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680