बिजनौर, 30 मार्च (हि)। किरतपुर क्षेत्र में धार्मिक शब्द लिखे पिकअप वाहन में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना से संबंधित मोबाइल फोन बरामद किया है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 10 मार्च 26 को थाना किरतपुर के मोहल्ला झंडा निवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 4 मार्च 2026 को अज्ञात व्यक्ति ने उसकी गाड़ी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने 12 मार्च को अबुजर शमीम राईन निवासी मोहल्ला अफगननान, किरतपुर को गिरफ्तार किया था। 20 मार्च को जैद पुत्र रहीश निवासी मोहल्ला लुकमानपुरा को भी गिरफ्तार किया।
तीसरे आरोपी मन्नान को मोबाइल सहित किया गिरफ्तार रू पुलिस ने गत दिवस विवेचना के दौरान तीसरे आरोपी मन्नान पुत्र अनीस निवासी मोहल्ला लुकमानपुरा, किरतपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिसका उपयोग कथित रूप से घटना से जुड़े संपर्क और संदेशों के लिए किया जा रहा था।
टेलीग्राम ग्रुप के जरिए फैलाया जा रहा था उकसावा रू पूछताछ में आरोपी मन्नान ने बताया कि वह अलमारी पेंटिंग का काम करता है और अपने मित्र जैद के संपर्क में था। जैद ने उसे टेलीग्राम एप डाउनलोड कर एक ग्रुप में जोड़ा था, जिसमें जैद, अबुजर, अबुबकर व कश्मीर का एक अन्य व्यक्ति शामिल थे।
Trending
- शहर में बिजली बाधित रहने से हाहाकार मचा
- हरित रेल तकनीक के क्षेत्र में वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
- नीट में तीन बार बदले अंक : छात्रा आर्या सिंह
- गंगानगर-पल्लवपुरम के वेंडिंग जोन में दुकानों के आवंटन पर मंथन
- जेपीसी विधेयक में कुछ संशोधनों के साथ अपनी रिपोर्ट तैयार करने में जुटी
- स्कूल में प्रधानाध्यापिका ने लहराया चाकू-चापड़, सस्पेंड
- मेरठ के तीन एथलीट डोप पॉजिटिव, दो अस्थायी रूप से निलंबित
- यूपी सरकार ने रामपुर के एसपी सोमेंद्र मीणा को हटाया

