asd कानपुर में नीचे गुजर रही मेट्रो टनल, अचानक 20 फीट धंसा कमरा,  गड्‌ढे में गिरा युवक

कानपुर में नीचे गुजर रही मेट्रो टनल, अचानक 20 फीट धंसा कमरा,  गड्‌ढे में गिरा युवक

0

कानपुर 12 अगस्त। हरबंश मोहाल डीएल 60 क्षेत्र में एक मकान की फर्श तेज धमाके के साथ अचानक धंस गई। घटना में तखत पर बैठा व्यक्ति 20 फीट गहरे गड्ढे में घुस गया। बचाव-बचाव की आवाज सुन स्थानीय मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को किसी तरह बाहर निकाला। क्षेत्र में कुछ महीने पहले ही मेट्रो ने टनल निर्माण का कार्य पूरा किया है।
मकान में दरार आने और जमीन धंसने के बाद निवासियों और स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। क्षेत्रीय सपा विधायक अमिताभ बाजपेई, पार्षद कौशिक बाजपेई समेत मेट्रो के अधिकारी पहुंचे। हंगामा कर रहे लोगों को मेट्रो ने मकान से उन्हें स्थानांतरित करने और प्रतिदिन के हिसाब से मुआवजा देने का आश्वासन दिया और मकान को मरम्मत कार्य के लिये सील कर दिया।

हरबंश मोहाल डीएल 60 में मकान संख्या 62/75 में कई परिवार रहते हैं। शंभू बाहर वाले कमरे में रहता है। जब उसे कमरे की फर्श में हलचल महसूस हुई, तो वह बगल में रहने वाले शानू त्रिवेदी को लेकर आया। तभी अचानक तेज आवाज के साथ तखत के नीचे की जमीन धंस गई। इससे आधा तखत गड्ढे में घुस गया जिससे सरककर शंभू 20 फीट गहरे गड्ढे में घुस गया। अचानक हुई घटना से शंभू बचाव-बचाव चिल्लाने लगा।

शोर सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह शंभू को बाहर निकाला, इस दौरान वह मामूली चुटहिल हो गया। मकान में आई दरार और गहरे गड्ढे के बाद स्थानीय लोगों ने मेट्रो के खिलाफ नारेबाजी करते हुये हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय पार्षद कौशिक बाजपेई ने स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास किया और मेट्रो के अधिकारियों को सूचना दी।

जिसपर वहां टनल का काम कर चुकी एफकांस के अधिकारी अनिल सोनी अपनी टीम के साथ पहुंचे, और मकान की मरम्मत, परिवार को दूसरी जगह शिफ्ट करने व अन्य नुकसान की भरपाई करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद मामला शांत हो सका।
क्षेत्रीय पार्षद कौशिक बाजपेई ने बताया कि मकान में करीब 25 लोग निवास करते हैं। कंपनी के अधिकारियों ने लिखित रूप से दिया है कि कंपनी मकान की मरम्मत कार्य के साथ ही परिवारों को दूसरी जगह शिफ्ट करेगी। जिसका कंपनी खर्च उठाएगी। कंपनी ने प्रतिदिन प्रति व्यक्ति को 400 रुपये देने का आश्वासन दिया है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680