asd हाइवा से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, छह लोगों की मौत, पांच घायल

हाइवा से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, छह लोगों की मौत, पांच घायल

0

नवादा 16 जुलाई। पटना के बख्तियारपुर में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसे में परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर है। घटना बख्तियारपुर-बिहारशरीफ हाईवे पर हुई। बताया जा रहा है कि आज नवादा जिले के हमीदपुर बारा से एक परिवार स्कार्पियो पर सवार होकर मुंडन कराने बाढ़ उमानाथ मंदिर जा रहे थे। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के मानसरोवर पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार ने स्कार्पियो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो पर सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने स्कॉर्पियों को घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं मरने वालों की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाढ़ अनुमंडल के डीएसपी 2 अभिषेक सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत की बात सामने आ रही है। मरने वालों के परिजनों को सूचना भेज दी गई है। सभी लोग नवादा जिले के हमीदपुर बारा गांव के बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार स्कार्पियो और बोलेरो दो वाहन पर सवार होकर करीब 12 लोग नवादा जिले के हमीदपुर बारा से बाढ़ के उमानाथ मुंडन कार्यक्रम में आ रहे थे. तभी बख्तियारपुर में मानसरोवर पेट्रोल पंप से निकट सड़क किनारे हाईवा गाड़ी खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक शख्स की बख्तियारपुर अस्पताल में मौत हो गई। वहीं एक अन्य ने पीएमसीएच ने दम तोड़ दिया। इस घटना में 4 महिला, 2 पुरुष की मौत हो गयी है. मृतकों की पहचान निर्मला देवी (55), कमला देवी (55), नीरज कुमार (22), पार्वती देवी (65), रिशु कुमारी (5) और फुलवा देवी (65) के रूप में की गई है। फिलहाल पुलिस जख्मी को इलाज के लिए पटना भेजने की कार्रवाई में जुटी है. मामले की जांच करवाई जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680