Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद
    • प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत
    • शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए
    • भाई यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं, केसरिया रंग पर विवाद क्यों
    • निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से सीजेआई को बाहर क्यों रखा
    • बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश
    • कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन
    • कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»अखिलेश यादव ने सांसदों को 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अभी से दिन-रात मेहनत करने को कहा
    न्यूज़

    अखिलेश यादव ने सांसदों को 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अभी से दिन-रात मेहनत करने को कहा

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJanuary 21, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ, 21 जनवरी। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी सांसदों को निर्देश दिए कि वे 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अभी से दिन-रात मेहनत करें और अपने संसदीय क्षेत्रों में जनता के सुख-दुख में शामिल होकर उनके मुद्दों के लिए संघर्ष करें।
    उन्होंने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और भाजपा के अन्यायपूर्ण शासन से छुटकारा दिलाकर जनता के लोकतांत्रिक अधिकार बहाल किए जाएंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गत दिवस पार्टी मुख्यालय में अपने लोकसभा व राज्यसभा सांसदों के साथ मंथन किया। इस अवसर पर अखिलेश ने कहा कि लोकसभा के उनके 37 सांसद 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत दिलाएंगे। पीडीए का परचम पूरे देश में लहराएगा। साथ ही अपने सांसदों को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) को गंभीरता से लेना का संदेश दिया।
    अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने संविधान के साथ धोखा किया है। वह एसआईआर में धांधली करना चाहती है। केंद्रीय और राज्य निर्वाचन आयोग की वोटर लिस्ट में भारी अंतर है, क्योंकि भाजपा सरकार बेईमानी के रास्ते पर है। यह सरकार लोगों के अधिकारों को कुचल रही है। भाजपा सरकार अहंकार से भरी हुई है। भाजपा ने शंकराचार्य का अपमान किया। काशी से महारानी अहिल्याबाई होल्कर का नामो-निशान और कार्यों को मिटाना चाहती है। सनातनियों को अपमानित कर रही है।
    अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार एसआईआर (एसआईआर) में धांधली करना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय और राज्य निर्वाचन आयोग की वोटर लिस्ट में भारी अंतर है, जिससे चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बेईमानी के रास्ते पर चल रही है और जनहित के मुद्दों से भटककर सत्ता बचाने की राजनीति कर रही है।
    सपा अध्यक्ष ने प्रदेश की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार और जुल्म चरम पर है। सरकारी बजट का बंदरबांट और लूट चल रही है तथा भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग को धोखा दिया है और सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हो चुकी है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में मंदिरों को तोड़ा जा रहा है और जितने मंदिर भाजपा सरकार में टूटे हैं, उतने किसी राजा के कार्यकाल में नहीं तोड़े गए।
    बैठक के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा को धोखेबाज पार्टी बताते हुए कहा कि सरकार हर वर्ग का अपमान कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने शंकराचार्य और महारानी अहिल्याबाई होल्कर का अपमान किया तथा काशी से उनकी पहचान और कार्यों के निशान मिटाना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पीडीए के अधिकार छीने जा रहे हैं और आरक्षण से खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ मजबूत करने और चुनाव की तैयारी तेज करने का आह्वान किया।

    2027 assembly elections Akhilesh Yadav lucknow Political tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद

    July 31, 2026

    प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत

    July 31, 2026

    शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.